BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल: 'विकसित भारत की संकल्पना' पर छात्रों ने उकेरी भविष्य के भारत की तस्वीर

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा  लड़भड़ोल स्थित भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की कैसी तस्वीर देखती है, वे देश में क्या सकारात्मक बदलाव चाहते हैं और किन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं। ​प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को कैनवास पर उतारा। वहीं, निबंध लेखन में छात्रों ने 'अपने सपनों के भारत' का विस्तार से वर्णन किया। बच्चों ने लिखा कि भविष्य के भारत में शिक्षा प्रणाली कैसी होनी चाहिए, नागरिकों को किस तरह के अधिकार मिलने चाहिए और देश की आर्थिक तरक्की के लिए कौन-से नए उद्योग शुरू किए जाने चाहिए। सबसे प्रमुख रूप से, छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश को आगे रखकर काम करना चाहिए। ​ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: ​ चित्रकला प्रतियोगिता: प्रतीक्षा ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और दक्षिल चौहान ने तृत...

गुगा नवमी पर लोगों ने की सुख समृद्धि और स्वस्थ जीवन की कामना! देवता के पूजन से होती है सांपों की रक्षा, ऐसी है भक्तजनों की मान्यता!

आज गुगा नवमी के अवसर पर क्षेत्र में लोगों ने गोगा देवता की पूजा अर्चना की तथा पूरे वर्ष सुख शांति व समृद्धि की कामना भी की। गाँवों में लोग इसे गूगा महाराज के नाम से भी पुकारते हैं। यह  गोगा नवमी त्यौहार भादों महीने की कृष्णपक्ष की नवमी को मनाया जाता है। इस दिन गोगा देवता की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि गोगा देवता की पूजा करने से सांपों से रक्षा होती है। गोगा देवता को सांपों का देवता भी माना जाता है। गोगा नवमी की पूजा हिमाचल प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में होती है।जोगिन्दर नगर के समूचे क्षेत्र  में भी गोगा नवमी का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया जाता हैं । गोगा देवता की पूजा रक्षाबंधन से शुरू होकर गोगा नवमी तक चलती है | इन दिनो गाने वालों की मंडलियां घर-घर जाकर गोगा का गुणगान करती हैं। लोग मन्डलिया भी गाते हैं परन्तु इस बार कोरोना महामारी के कारण 4-5 लोग ही मन्डली गाने आए आठ दिन  मन्डली गाते हैं फिर  नौवें  दिन गोगा नवमी मनाते हैं । गोगा देवता के मंदिर में पूजा अर्चना की जाती है और प्रसाद भी चढ़ाया जाता है। प्रसाद के रूप में रोट और चावल का आटा चढ़ाते हैं। साथ ही गोगा नवमी पर लोग गोगा देवता की कथा सुनते हैं और भजन करते हैं। 
इस तरह माना जाता हैं कि गोगा देवता की पूजा करने से सांपों से रक्षा होती हैं तथा पूरे वर्ष घर में सुख - शांति व समृद्धि बनी रहती है।


 STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM


महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments