BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल: 'विकसित भारत की संकल्पना' पर छात्रों ने उकेरी भविष्य के भारत की तस्वीर

Image
लडभड़ोल मिन्टु शर्मा  लड़भड़ोल स्थित भारतीय ज्ञान पीठ पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 'विकसित भारत की संकल्पना' विषय पर चित्रकला और निबंध लेखन प्रतियोगिता का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यह जानना था कि युवा पीढ़ी भविष्य के भारत की कैसी तस्वीर देखती है, वे देश में क्या सकारात्मक बदलाव चाहते हैं और किन मूल्यों को प्राथमिकता देते हैं। ​प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने अपनी पेंटिंग्स के माध्यम से अपने रचनात्मक विचारों को कैनवास पर उतारा। वहीं, निबंध लेखन में छात्रों ने 'अपने सपनों के भारत' का विस्तार से वर्णन किया। बच्चों ने लिखा कि भविष्य के भारत में शिक्षा प्रणाली कैसी होनी चाहिए, नागरिकों को किस तरह के अधिकार मिलने चाहिए और देश की आर्थिक तरक्की के लिए कौन-से नए उद्योग शुरू किए जाने चाहिए। सबसे प्रमुख रूप से, छात्रों ने इस बात पर जोर दिया कि नागरिकों को 'राष्ट्र प्रथम' की भावना के साथ देश को आगे रखकर काम करना चाहिए। ​ प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे: ​ चित्रकला प्रतियोगिता: प्रतीक्षा ने प्रथम, आदित्य ने द्वितीय और दक्षिल चौहान ने तृत...

लडभड़ोल:- सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए लडभड़ोल ब्लॉक के 4 स्वास्थ्य केंद्रों पर से लगेगी एचपीवी वैक्सीन ।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) प्रदेश भर में सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए एचपीवी  टीकाकरण अभियान का शुभारंभ होने जा रहा है। इसी कड़ी में मंडी जिले के स्वास्थ्य खंड लडभड़ोल के अंतर्गत भी चार टीकाकरण केंद्र बनाए गए हैं। खंड स्वास्थ्य शिक्षक शेर सिंह वर्मा ने पात्र किशोरियों से इस अभियान का अधिक से अधिक लाभ उठाने और सोशल मीडिया की भ्रांतियों से दूर रहने की अपील की है। शेर सिंह वर्मा ने बताया कि लडभड़ोल ब्लॉक में सिविल अस्पताल लडभड़ोल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चौंतड़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लांगणा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मकरीडी में वैक्सीन लगाई जाएगी। टीकाकरण का पहला चरण 29 मार्च से शुरू होगा। इसके बाद 5 अप्रैल, 12 अप्रैल, 19 अप्रैल, 10 मई और 24 मई को भी यह अभियान विशेष रूप से चलाया जाएगा। ये किशोरियां हैं पात्र इस अभियान के तहत वह किशोरियां पात्र होंगी, जिन्होंने 14 वर्ष की आयु पूरी कर ली है और अभी 15 वर्ष पूरे नहीं किए हैं।.पात्र बच्चियां यू-विन पोर्टल के माध्यम से घर बैठे अपना ऑनलाइन पंजीकरण करवा सकती हैं। जिन बच्चियों का ऑनलाइन पंजीकरण नहीं हो पाया है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है। केंद्रों पर ऑन-द-स्पॉट पंजीकरण की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी मौके पर ही पंजीकरण करके वैक्सीन लगाएंगे। खंड स्वास्थ्य शिक्षक ने बताया कि सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए यह एक बेहद महत्वपूर्ण टीकाकरण अभियान है। उन्होंने सभी बेटियों और उनके अभिभावकों से अनुरोध किया है कि सोशल मीडिया पर वैक्सीन को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों पर बिल्कुल भी ध्यान न दें। स्वास्थ्य विभाग का यह कार्यक्रम पूरी तरह से सुरक्षित है। सभी पात्र बच्चियां निर्धारित केंद्रों पर जाकर अपना टीकाकरण अवश्य करवाएं।

Comments