BREAKING NEWS:

अंडर-19 खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट स्कूल लडभड़ोल बना ऑलओवर चैंपियन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला ऊटपुर में आयोजित अंडर-19 छात्र वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ऑलओवर चैंपियन की ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। हर वर्ष की तरह इस बार भी स्कूल के होनहार खिलाड़ियों का दबदबा पूरी तरह कायम रहा। प्रतियोगिता के रोमांचक मुकाबलों में लडभड़ोल के छात्रों ने उत्कृष्ट खेल भावना का परिचय दिया। वॉलीबॉल स्पर्धा में खिलाड़ियों ने मेजबान ऊटपुर की टीम को मात देकर जीत हासिल की। वहीं शतरंज प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में हिम-फ्लावर पब्लिक स्कूल को शिकस्त देकर खिताब अपने नाम किया। इसके अतिरिक्त खो-खो और बैडमिंटन स्पर्धाओं में भी छात्रों ने सराहनीय प्रदर्शन करते हुए उप-विजेता का स्थान प्राप्त किया। शानदार जीत दर्ज कर पाठशाला लौटने पर प्रधानाचार्य विनोद कुमार सहित समस्त स्टाफ सदस्यों ने खिलाड़ियों का फूल-मालाओं और गर्मजोशी के साथ भव्य स्वागत किया। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। इस उत्कृष्ट प्रदर्शन में शारीरिक शिक्षक देवेन्द्र ठाकुर का मार्गदर्श...

जोगिंदर नगर में वॉलीबॉल ट्रॉफी इस बार बड़े स्तर पर, 16 टीमें लेंगी भाग


जोगिंदर नगर :- में वॉलीबॉल ट्रॉफी इस बार बड़े स्तर पर, 16 टीमें लेंगी भाग एक स्थानीय टीम, तीन छात्रावास व 12 प्रत्येक जिले से एक एक टीम होगी शामिल राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिंदर नगर के अंतर्गत इस वर्ष वॉलीबॉल प्रतियोगिता को बड़े स्तर पर आयोजित किया जाएगा। मेला समिति अध्यक्ष एवं एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि इस बार प्रतियोगिता को अधिक प्रतिस्पर्धात्मक और आकर्षक बनाने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। यह प्रतियोगिता पुलिस विभाग के विशेष सहयोग से करवाई जा रही है। 

उन्होंने बताया कि इस वर्ष प्रदेश के सभी 12 जिलों से एक-एक टीम को आमंत्रित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त एक स्थानीय टीम तथा तीन टीमें छात्रावासों से भाग लेंगी। इस प्रकार कुल 16 उत्कृष्ट टीमें प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता को और अधिक प्रोत्साहन देने के लिए विजेता टीमों के लिए आकर्षक नकद पुरस्कार भी निर्धारित किए गए हैं। प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम को 51,000 रुपये, द्वितीय स्थान के लिए 31,000 रुपये तथा तृतीय स्थान के लिए 21,000 रुपये प्रदान किए जाएंगे।

मनीश चौधरी ने कहा कि इस बार वॉलीबॉल प्रतियोगिता को “एंटी चिट्टा” थीम के अंतर्गत आयोजित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए जागरूक करना है।

उन्होंने आगे बताया कि इच्छुक टीमें ऑनलाइन माध्यम से 1000 रुपये की पंजीकरण शुल्क जमा कर अपनी एंट्री सुनिश्चित कर सकती हैं। इसके लिए बैंक खाता संख्या 50100071762870 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक टीमें मोबाइल नंबर 8627972669 तथा 8580405276 पर संपर्क कर सकती हैं।

-0-

Comments