BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

राजकीय महाविद्यालय लड भडोल में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन





लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) राजकीय महाविद्यालय लड भडोल में शैक्षणिक सत्र 2025-26 के अंतर्गत वार्षिक एथलेटिक मीट का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान ने की। उन्होंने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बताते हुए कहा कि खेल गतिविधियाँ शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ अनुशासन और नेतृत्व क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं। इस एथलेटिक मीट के संयोजक डॉ. मुनीश ठाकुर तथा आयोजन सचिव प्रो. संजीव कुमार रहे। प्रतियोगिता में विभिन्न ट्रैक एवं फील्ड स्पर्धाओं का आयोजन किया गया, जिनमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। गोला फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी ने प्रथम, आरती ने द्वितीय तथा कनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया, जबकि पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, अक्षय द्वितीय एवं राजीव तृतीय स्थान पर रहे। चक्का फेंक प्रतियोगिता में महिला वर्ग में साक्षी प्रथम, आरती द्वितीय तथा कविता तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष ने प्रथम, आसिफ ने द्वितीय एवं राजीव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 100 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती प्रथम, कशिश द्वितीय तथा कामिनी तृतीय स्थान पर रहीं। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 200 मीटर दौड़ में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कामिनी ने द्वितीय तथा कविता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में मनीष प्रथम, सुजल द्वितीय एवं अंशुल तृतीय स्थान पर रहे। ऊँची कूद प्रतियोगिता में महिला वर्ग में आरती ने प्रथम, कशिश ने द्वितीय तथा दीक्षा और साक्षी ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में सुजल प्रथम, अंशुल द्वितीय तथा साहिल तृतीय स्थान पर रहे। समापन अवसर पर महिला वर्ग में आरती को सर्वश्रेष्ठ एथलीट तथा पुरुष वर्ग में मनीष को सर्वश्रेष्ठ एथलीट घोषित किया गया। विजेता प्रतिभागियों को प्राचार्य द्वारा पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन पर महाविद्यालय प्रशासन ने आयोजन समिति, प्रतिभागियों एवं सहयोगी स्टाफ को बधाई दी।

Comments