BREAKING NEWS:

लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में चोरी का एक मामला सामने आया है।

Image
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के गांव गुलाणा में चोरी का एक मामला सामने आया है। बता दे कि गुलाणा में बीती रात आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के घर से अज्ञात तत्वों ने संधेमारी लगाकर चोरी करने का प्रयास किया हैं। गांव की ही पड़ोसी महिला जब सुबह जब अपनी गौशाला तरफ जा रही थी तो उसने यहां घर का ताला टूटा हुआ पाया और अज्ञात तत्वों द्वारा ट्रंक और अटैची बार आंगन में फेंकी हुई देखी। इसके बाद पड़ोसियों द्वारा कमला देवी पत्नी स्वर्गीय चमेल सिंह को इसकी जानकारी दी गई जो की निजी कार्य के चलते 5 दिनों से शिमला में है। मैन लॉक का दरवाजा एक साइड से लॉक तोड़ा गया और साथ ही उपरी मंजिल के ताले तोड़े गए जिसमें कुछ नगदी और चांदी को अज्ञात तत्व चुरा ले गए हैं। पुलिस को दी फ़ोन के माध्यम से शिकायत में कमला देवी के बेटे आशुतोष कुमार के अनुसार घर से 200 ग्राम चांदी की झांझर और साथ ही 3000 कैश अज्ञात तत्व चुरा ले गए हैं। मौके पर पहुंची लडभड़ोल पुलिस ने जायजा लिया ओर बयानों के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। 

महाशिवरात्रि पर पंचमुखी महादेव लांगणा में चार प्रहरी विशेष पूजा और विशाल भंडारा


लडभड़ोल+ मिंटू शर्मा) ग्राम पंचायत लांगणा में भगवान शिव को समर्पित प्रसिद्ध पंचमुखी महादेव मंदिर है, जहां भगवान शिव पंचमुखी रूप में विराजमान हैं। इस अद्भुत प्रतिमा में ब्रह्मा, विष्णु और महेश के तीनों स्वरूपों के साथ-साथ ईशान, तत्पुरुष, अघोर, वामदेव तथा सद्योजात शिव के पांच मुखों के दर्शन होते हैं।हर वर्ष की भांति इस बार भी महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर मंदिर में चार प्रहरी विशेष पूजा का आयोजन किया जा रहा है। 16 फरवरी को विशाल भंडारे का भी प्रबंध है।

 शिवरात्रि पर चार प्रहर पूजा, रुद्राभिषेक और रात्रि जागरण का विशेष आयोजन होता है। इसमें भगवान शिव का दूध, दही, घी, शहद और शक्कर से अभिषेक किया जाता है। भजन-कीर्तन के बाद सैकड़ों भक्तों को प्रसाद स्वरूप भंडारा वितरित होता है। पंचमुखी महादेव मंदिर के पुजारी बसंत गिरी ने सभी क्षेत्रवासियों से इस धार्मिक आयोजन में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया है 

Comments