BREAKING NEWS:

जोगेंद्रनगर ब्लाक कांग्रेस की कार्यकारिणी घोषित

Image
 जोगिंद्रनगर/लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) :- हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनय कुमार ने ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जोगेंद्रनगर के पदाधिकारियों, जोन अध्यक्ष और कार्यकारिणी सदस्यों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी। नई कार्यकारिणी में एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को जोगेंद्रनगर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष, प्यार चंद जोगेंद्रनगर, काली दास पालसरा लांगणा, भारत ममाननिया लडभड़ोल, रणवीर सिंह मकरीडी, राम लाल भराडू, ओम प्रकाश जिमजिमा, पीताम्बर सिंह चौंतड़ा, स्वर्ण सिंह चौंतड़ा, भगवान दास ढेलू, दिनेश कुमार द्राहल को उपाध्यक्ष, जगदीश ठाकुर मकरीड़ी, (नरेंद्र ठाकुर उर्फ पप्पी) लडभड़ोल, उमीद कटवाल लांगणा, एडवोकेट दिनेश गांव कंधार, राकेश कुमार भराडू, पवन शर्मा, इंद्र पाल गांव हार गुनेंन, कमला देवी गांव बल्ह, देव राम।                   एडवोकेट इंद्र सिंह धीमान को बनाया गया अध्यक्ष गांव रुब्बल, रविंद्र ठाकुर गांव नोहली, सुमीत कुमार, सुरेंद्र ठाकुर, लक्की ठाकुर, भुवनेश पंत जोगेंद्रनगर, रेनू कुमारी पीहड़ बेहलू को महा सचिव, मदन लाल गांव बिहूं, जोगिंद्...

जरूरी सूचना लडभड़ोल क्षेत्र में शुरू हुए स्मार्ट मीटर लगनै।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)विद्युत उपमंडल लडभड़ोल के अंतर्गत आने वाले बिजली उपभोक्ताओं के लिए एक  सूचना है। विद्युत विभाग ने क्षेत्र में व्यवस्था को हाईटेक करते हुए पुराने बिजली के मीटरों को बदलकर उनकी जगह स्मार्ट मीटर' लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह बदलाव केवल किसी एक वर्ग के लिए नहीं, बल्कि सभी श्रेणियों के उपभोक्ताओं के लिए लागू होगा। ​सहायक अभियंता ई. शशी कुमार चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि विद्युत उपमंडल लड़भड़ोल में स्मार्ट मीटरिंग का कार्य विधिवत रूप से आरंभ हो चुका है। विभाग की योजना के अनुसार, घरेलू, व्यावसायिक, औद्योगिक, अस्थायी कनेक्शन, गैर-घरेलू और गैर-व्यावसायिक सभी प्रकार के पुराने मीटरों को बदला जाएगा। सहायक अभियंता ने बताया कि स्मार्ट मीटरिंग का यह कार्य चरणबद्ध तरीके  से पूरा किया जाएगा। इसके तहत तकनीकी टीमें घर-घर जाकर पुराने विद्युत मीटरों को नए स्मार्ट मीटरों से बदलेंगी। विद्युत विभाग ने लड़भड़ोल की आम जनता और सभी उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे इस आधुनिक बदलाव में विभाग और तकनीकी टीम का पूर्ण सहयोग करें, ताकि कार्य को सुचारु रूप से संपन्न किया जा सके।

Comments