BREAKING NEWS:

राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में जगदीश कुमार ने चमकाया लडभड़ोल का नाम शॉटपुट में सिल्वर और डिस्कस थ्रो में जीता गोल्ड मेडल, राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन।

Image
लडभड़ोल। राजकीय उत्कृष्ट वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभड़ोल के होनहार छात्र जगदीश कुमार ने बिलासपुर में आयोजित राज्य स्तरीय एथलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर मंडी जिला और लडभड़ोल क्षेत्र का नाम रोशन किया है। जगदीश कुमार ने प्रतियोगिता में शॉटपुट में सिल्वर मेडल तथा डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल हासिल कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। उनकी इस उपलब्धि के चलते उनका चयन राष्ट्रीय स्तर की खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जिसका आयोजन महाराष्ट्र में किया जाएगा। जगदीश कुमार की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय में खुशी का माहौल है। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक देवेंद्र ठाकुर, प्रधानाचार्य श्री विनोद कुमार तथा समस्त स्टाफ सदस्यों ने जगदीश कुमार को इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विद्यालय परिवार ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उम्मीद जताई कि वह राष्ट्रीय स्तर पर भी शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय, मंडी जिला और हिमाचल प्रदेश का नाम रोशन करेंगे। लडभड़ोल की इस खेल प्रतिभा को हार्दिक बधाई एवं राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए अग्रिम शुभकामनाएं! 🏅🇮🇳

बैजनाथ लडभडोल नेरी से हरिद्वार जा रही HRTC बस ऊना में रूट के दौरान नशे में धुत, कंडक्टर सवारियां हुई परेशान।

 

बैजनाथ :- बस डिपो का  कंडक्टर   ऊना में रूट के दौरान नशे में धुत हो गया इस कारण सवारियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा बुधवार रात को ऊना में पहुंची बैजनाथ डिपो की एचआरटीसी बस के टल्ली कंडक्टर को पुलिस ने पकड़ कर मेडिकल करवाया जहां मेडिकल मैं सैंपल लैब भेजे गए हैं वही प्रारंभिक रिपोर्ट में आरोपित कंडक्टर से शराब की दुर्गंध आने की बात सामने आई कंडक्टर सुरेंद्र कुमार सतेहड वैजनाथ जिला कांगड़ा का रहने वाला है ।


HRTC बस नंबर HP53 A 2067
जानकारी अनुसार बुधवार करीब 9:00 बजे बैजनाथ डिपो की एचआरटीसी की बस बैजनाथ से लडभडोल होकर हरिद्वार के लिए रवाना हुई थी रात करीब 9:00 बजे के बाद जब बस अड्डा ऊना पर काउंटर पर पहुंची तो कंडक्टर बस से बाहर गया कुछ देर बाद जब बस चलने वाली थी तो कंडक्टर बस मे वापस नहीं आया कुछ देर देखने के बाद बस चालक ने खुद  कंडक्टर को इधर उधर ढूंढना शुरू किया करीब  पौने  घंटे के बाद बस सवारियों ने  बस कंडक्टर की तलाश शुरू कर दी।
                              वीडियो 

आखिरकार जब बस कंडक्टर मिला तो नशे की हालत में पाया गया परिचालक की इस हालत को देखकर सवारियों ने लेकर विरोध जताया और बस में आगे जाने से इनकार कर दिया काफी देर  तक विवाद चलता रहा मौके पर ऊना बस अड्डा प्रभारी भी पहुंचे जिसके बाद सवारियों को दूसरी एचआरटीसी बस का इंतजाम कर भेजा गया।   
                                  वीडियो     

उधर एचआरटीसी के अधिकारियों ने मामले की सूचना के बाद आगामी कार्रवाई शुरू कर  की तथा मौके पर पुलिस को बुलाया डीएसपी अशोक वर्मा ने बताया कि कनेक्टर सुरेंद्र का मेडिकल  कराकर उसे उन्ना अड्डा प्रभारी के हवाले किया गया है मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है दूसरी ओर से आराम  जगरनाथ ने बताया कि  आरोपित परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने मेडिकल रिपोर्ट बैजनाथ डिपो को जाएगी पुलिस ने परिचालक का मेडिकल करने के बाद उसे अड्डा प्रभारी ऊना के सुपुर्द कर दिया है उधर ऊना एचआरटीसी प्रबंधन अब मेडिकल एवं पुलिस रिपोर्ट को बैजनाथ के पदाधिकारियों के हवाले करेगा जिसके बाद कंडक्टर  पर सख्त कार्रवाई होगी ।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments