BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में आई बच्चों के लिए नई वर्दी!





जी हां, क्षेत्र के सरकारी स्कूलों में बच्चों के लिए नई स्कूल ड्रेस आई है। यह ड्रेस पिछली ड्रेस से रंग और डिजाइन में बिल्कुल अलग है। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल में भी बच्चों को नई स्कूल ड्रेस वितरित की गई  है। लड़कियों के लिए लाल चेक वाली कमीज और लाल सलवार का कपड़ा आया है। वहीं दूसरी ओर लड़कों के लिए पीली - हरी चैक वाली शर्ट और पैंट के लिए हरे रंग का कपड़ा आया है।

तस्वीर में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लडभङोल  के प्रधानाचार्य वासुदेव जसवाल नई ड्रेस पहने एक बच्ची के साथ है।


तो कैसी लगी आपको नई स्कूल यूनिफार्म। अगर आपके जेहन में यूनिफॉर्म को लेकर कुछ बातें हैं तो कमेंट करना ना भूले।

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए MINTU SHARMA, MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।


दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM




महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments

Post a Comment