BREAKING NEWS:

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस...

जोगिंदर नगर महिला कबड्डी में कन्या स्कूल जोगिन्दर नगर का दबदबा, बैडमिंटन सिंगल में कल्पना ठाकुर ने मारी बाज़ी* *लघु शिवरात्रि मेला में खेल प्रतियोगिताओं का उत्साह चरम पर


जोगिन्दर नगर, 03 अप्रैल। राज्य स्तरीय लघु शिवरात्रि मेला जोगिन्दर नगर के तहत आयोजित की जा रही विभिन्न खेलकूद प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों का जोश और उत्साह देखने लायक है। मेले के इस खेल आयोजन ने स्थानीय प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतरीन मंच प्रदान किया है।

इसी क्रम में आयोजित महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता में पीएम श्री राजकीय छात्रा वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला जोगिन्दर नगर की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। वहीं हराबाग स्कूल की टीम ने सराहनीय खेल दिखाते हुए उपविजेता स्थान प्राप्त किया।

वहीं बैडमिंटन एकल वर्ग में कल्पना ठाकुर ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया, जबकि कनिका ने उपविजेता रहकर प्रतियोगिता में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करवाई।

प्रतियोगिताओं में भागीदारी भी उत्साहजनक रही। महिला कबड्डी में कुल 4 टीमों ने हिस्सा लिया, जबकि बैडमिंटन में 8 प्रतिभागियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

मेले के अंतर्गत आयोजित ये प्रतियोगिताएं न केवल खिलाड़ियों को प्रोत्साहित कर रही हैं, बल्कि युवाओं में खेल भावना और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को भी बढ़ावा दे रही हैं।




Comments