BREAKING NEWS:

लडभड़ोल बस स्टैंड में वाटर कूलर और पानी की टंकी की हुई सफाई, फिल्टर लगाने की उठी मांग

Image
आज लडभड़ोल बस स्टैंड में लंबे समय बाद वाटर कूलर और पानी की टंकी की अच्छी तरह सफाई की गई। कई दिनों से सफाई न होने के कारण टंकी और वाटर कूलर में काफी मिट्टी और गंदगी जमा हो गई थी, जिससे यात्रियों को स्वच्छ पेयजल मिलने में परेशानी हो रही थी। सफाई अभियान में शिवांग सोनी, अक्षय कुमार, राकेश कुमार, जसवंत (फौजी भाई) और आशीष कुमार ने मिलकर सराहनीय योगदान दिया। स्थानीय लोगों ने इन युवाओं की इस सामाजिक पहल की जमकर प्रशंसा की और इसे जनहित का कार्य बताया। साथ ही स्थानीय लोगों ने क्षेत्र के विधायक से आग्रह किया है कि बस स्टैंड पर लगे वाटर कूलर में जल्द से जल्द वॉटर फिल्टर लगाया जाए, ताकि यात्रियों और आम जनता को साफ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हो सके। स्थानीय लोगों का कहना है कि बस स्टैंड पर प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्री आते हैं, इसलिए स्वच्छ पेयजल की बेहतर व्यवस्था प्रशासन की प्राथमिकता होनी चाहिए।

बधाई हो लड़भडोल के आदर्श और सुरभी ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा।


 लड़ भडोल के आदर्श और  सुरभी ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा। तहसील क्षेत्र लड़ भडोल के निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ की छात्रा सुरभी और छात्र आदर्श ने सैनिक स्कूल की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। सुरभी और आदर्श की इस सफलता से  उसके माता पिता खुश हैं वहीं क्षेत्र में भी खुशी का माहोल है। सुरभी और आदर्श की इस सफलता पर स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने दोनों बच्चों  को बधाई दी और उसके उजवल भविष्य की कामना की । उन्होंने सुरभी और आदर्श के माता पिता को भी बधाई देते हुए कहा की भारती ज्ञान पीठ अपने बच्चों को निशुल्क कोचिंग प्रदान करवाता है। उन्होंने स्कूल के अध्यापकों का भी धन्यवाद किया जिन्होंने करोना के दौर में भी बच्चों के प्रति अपनी जिम्मेवारी को बखूबी निभाया। वहीं सुरभी के माता पिता ने भी स्कूल के अध्यापकों के प्रयास को सराहा है और बेटी की सफलता का श्रेय स्कूल के अध्यापकों को दिया है। आदर्श की माता पिता ने भी स्कूल  प्रबंधन और अध्यापकों को इसकी कामयाबी का श्रेय दिया है। सुरभी और आदर्श भी अपनी इस सफलता से खुश हैं ।

 

Comments