BREAKING NEWS:

लडभड़ोल:- आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में 'समर मेला कमाल की तैयारी' का शानदार आयोजन, बच्चों और माताओं में दिखा भारी उत्साह

Image
लडभड़ोल( मिंटू शर्मा) (मंडी): आंगनबाड़ी केंद्र जमथला में आज 'समर मेला कमाल की तैयारी' कैंप का बेहद सफल और उत्साहजनक आयोजन किया गया। इस विशेष मेले में पंचायत लडभड़ोल की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप का मुख्य उद्देश्य खेल-खेल में बच्चों के मानसिक व शैक्षणिक विकास को बढ़ावा देना था। ​7 आकर्षक स्टालों के जरिए दी गई शिक्षा ​इस कैंप में 3 वर्ष से 6 वर्ष तक के बच्चों और उनकी माताओं ने विशेष रूप से शिरकत की। मेले को बेहद आकर्षक और ज्ञानवर्धक बनाने के लिए 7 अलग-अलग स्टाल लगाए गए थे। इन स्टालों के माध्यम से बच्चों को रटने के बजाय खेल-खेल में और मनोरंजक गतिविधियों के जरिए शिक्षा प्रदान की गई। ​खास बात: खेल और पढ़ाई के इस अनोखे संगम को देखकर बच्चे और उनकी माताएं बेहद उत्साहित नजर आईं। माताओं ने भी गतिविधियों में हिस्सा लेकर बच्चों का हौसला बढ़ाया। ​इन कार्यकर्ताओं ने संभाला मोर्चा ​इस पूरे भव्य कार्यक्रम और कैंप की व्यवस्था को सफल बनाने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने अहम भूमिका निभाई। कार्यकर्ता अर्चना देवी, रीना देवी, पूनम देवी और शमा शर्मा ने पूरे कार्यभार को बेहद...

संत रविदास कमेटी ऊटपुर ने श्री गुरु रविदास की जयंती धूमधाम के साथ मनाई


लडभड़ोल( मिन्टूं शर्मा)लडभड़ोल क्षेत्र में गुरु रवि दास जयंती शनिवार को धूमधाम के साथ मनाई गई।क्षेत्र के ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर ऊटपुर में संत रविदास कमेटी ऊटपुर ने श्री गुरु रविदास की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया।संत रविदास कमेटी ऊटपुर के प्रधान पसिंदा राम ने बताया कि श्री गुरु रविदास के जयंती समारोह के आयोजन किया गया।जिसमे दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रात्रि कीर्तन के साथ साथ दिन में झंडा रस्म और श्री गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।इस अवसर पर उन्होंने आयोजन कमेटी की तरफ से सभी ग्राम वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज के संदेश के साथ साथ धन्यवाद भी किया।उन्होंने कहा कि देश के महान संत गुरू रविदास ने एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए सामाजिक सदभाव,मानवता एवं सेवा का मंत्र पूरे समाज को दिया है, तथा लोगों से उनके इन विचारों को जीवन में अपनाते हुए समाज के उत्थान व कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का आहवान किया। इस मौके पर मिंटू राकेश दिनेश सतीश विपन शमशेर नरेश रजत लोकु खेम चंद आदि मौजूद रहे।





Comments