BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल के चेलचतरा में एक दुकान से 5 बोतल देसी शराब हुई बरामद!


 

संकेतिक फोटो


आबकारी अधिनियम का मामला
दिनाँक 11.08.2021 अधीन धारा 39 हि.प्र. आबकारी अधिनियम  के अन्तर्गत पुलिस थाना जोगिन्द्रनगर में स.उ.नि. मुंशी राम प्रभारी पुलिस चौकी लडभडोल  के रुक्का पर पंजीकृत थाना हुआ । जिसके अन्तर्गत राजेश कुमार सपुत्र श्री केशव राम निवासी गाँव चेलचतरा

डाकघर व तहसील लडभडोल जिला मण्डी की दुकान की तलाशी लेने पर राजेश कुमार के कब्जा से 5 बोतलें देशी शराब बरामद की । अभियोग का आगामी अन्वेषण किया जा रहा है ।

Comments