BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

ग्राम पंचायत कथोण में कोरोना संक्रमण के 3 नए मामले आए सामने!


 कोरोना संक्रमिण का खतरा कम होता हुआ नज़र आ रहा है शुक्रवार को ग्राम पंचायत कथोण में सैंपलिंग की गई।जिसमें में 3 महिला कोरोना संक्रमित पाई गई हैं सिविल अस्पताल लडभडोल की टीम ने ग्राम पंचायत कथोण का दौरा किया और वहां एक दिवसीय कोरोना का कैंप लगाया गया रैपिड एंटीजन के तहत 193 लोगो की सैंपलिंग की गई जिसमें 3 महिलाएं पोस्टिव आई हैं। वहीं 2 कथोण की महिलाएं वही एक मामला गागल जिसमें एक युवती पोस्टिव पाई गई है।व अन्य 190 की रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है।पोस्टिव आई महिलाओं को उन्हें स्वास्थ्य विभाग द्वारा 17 दिनों तक होम आइसोलेट कर दिया गया है।मामले की पुष्टि एमओ डॉ रोहित चौहान ने की हैं।

 

Comments