लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को दो विदेशी पैराग्लाइडर खेतों में आ उतरा। अचानक आसमान से पैराग्लाइडर को अपने खेतों में उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
लडभड़ोल (मिंटू शर्मा)सील मुख्यालय लडभड़ोल के गोरा में मंगलवार को दो विदेशी पैराग्लाइडर खेतों में आ उतरा। अचानक आसमान से पैराग्लाइडर को अपने खेतों में उतरता देख ग्रामीण हैरान रह गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। गनीमत यह रही कि इस इमरजेंसी लैंडिंग में पायलट पूरी तरह से सुरक्षित है। विदेशी पैराग्लाइडरो की पहचान कजाकिस्तान के रहने वाले अलेक्स और युवरा के रूप में हुई है। अलेक्स और युवरा ने विश्व प्रसिद्ध पैराग्लाइडिंग साइट बीड़-बिलिंग से अपनी उड़ान भरी थी। उड़ान भरते हुए वह रास्ता भटक कर हवा के बहाव के साथ लडभड़ोल तहसील क्षेत्र के गोरा में तरफ पहुंच गए। बताया जा रहा है कि उड़ान के दौरान अचानक मौसम का मिजाज बिगड़ गया। आसमान में घने बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। मौसम को खराब होता देख पैराग्लाइडरो ने सूझबूझ दिखाई और गोरा गांव के समतल खेतों को देखते हुए वहां सुरक्षित इमरजेंसी लैंडिंग करने का फैसला किया गांव में अचानक किसी विदेशी पैराग्लाइडर के उतरने की खबर आग की तरह फैल गई। देखते ही देखते उसे देखने के लिए स्थानीय लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। बाद में विदेशी पायलट अलेक्स ने स्थानीय लोगों को बताया क...