BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

पद्धर के चौहारघाटी में सुपर हेल्थ वूमेन: दो माह के बच्चे के टीकाकरण के लिए कूद कर पार किया स्वाड खड्ड.... बच्चे के लिए जान दांव पर , कमला देवी के जज्बे को सलाम..


 लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)मंडी में स्वास्थ्य कर्मी का साहसिक कदमः नर्स ने उफनते नाले को पार कर 2 माह के बच्चे को लगाया टीका


हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले की चौहारघाटी में एक स्टाफ नर्स ने कर्तव्य के प्रति समर्पण की मिसाल पेश की है। सुधार स्वास्थ्य केंद्र की नर्स कमला देवी ने कठोग पंचायत के हुरंग नारायण देवता गांव में वैक्सीनेशन के लिए अनूठी पहल की।


20 अगस्त को बादल फटने से शिल्हबुधानी पंचायत के नालों में बाढ़ आ गई। इससे सभी पैदल पुलियां बह गईं। स्वाड नाला और फ्लायांगडा नाले का जलस्तर बढ़ने से क्षेत्र की छोटी पुलियां भी क्षतिग्रस्त हो गईं।


बीएमओ पद्धर डॉ. संजय गुप्ता के अनुसार, 18 अगस्त की रात कोरतंग व कुंगड़ी क्षेत्रों में अचानक आई बाढ़ से जनजीवन प्रभावित हुआ। हुरंग गांव में एक दो माह के शिशु का टीकाकरण आवश्यक था। कमला देवी ने वैक्सीन का डिब्बा कंधे पर रखा। उन्होंने उफनते स्वाड़ नाले को पार किया। गांव पहुंचकर उन्होंने शिशु को टीका लगाया।


कमला देवी की इस कार्रवाई का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से प्रसारित हो रहा है। लोग उनकी सराहना कर रहे हैं। चौहार घाटी के लोगों के लिए यह कार्य प्रेरणा का स्रोत बन गया है।

Comments