BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल तुलाह की बेटी श्वेता ने सौंदर्य प्रतियोगिता में रचा इतिहास

 


लडभड़ोल (मिंटू शर्मा)। शिमला में आयोजित उत्तर भारत की सुंदरियों की सौंदर्य प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस की महिला पुलिस आरक्षी श्वेता सिंह ने शीर्ष तीन में विजेता बनकर प्रदेश का सात राज्यों में नाम रोशन कर इतिहास रच दिया है। प्रदेश की राजधानी शिमला में संपन्न हुई इस सौंदर्य प्रतियोगिता में लडभड़ोल से संबंध रखने वाली महिला पुलिस आरक्षी श्वेता ने बैस्ट इन रैंप वॉक में पहला और उत्तर भारत की मिस सुंदरी के खिताब में शीर्ष विजेताओं में शामिल होकर अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। जम्मू कश्मीर, उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उतराखंड, पंजाब, हिमाचल और हरियाणा से शामिल हुई नामी सुंदरियों के साथ कांटे की टक्कर में सोलन की आशिमा कनवर, कांगड़ा की ईशिता राणा और मंडी से श्वेता सिंह ने शीर्ष तीन पर शामिल होकर यह इतिहास रचा है। वीरवार को अपनी इस सफलता की जानकारी देते हुए स्वयं श्वेता सिंह ने बताया कि मिस यूनिवर्स रिया सिंघा ने सौंदर्य प्रतियोगिता में बतौर मुख्यातिथी शिरकत कर उन्हें ताज पहनाकर सम्मानित किया है। हिमाचल पुलिस के बिलासपूर के बस्सी की पांचवीं वाहिनी में बीते तीन सालों से तैनात जोगिंद्रनगर की श्वेता सिंह ने बताया कि वह हिमाचल की पारंपरिक संस्कृति, परिधान की सौंदर्य प्रतियोगिता में प्रदेश को अंर्तराष्ट्रीय पटल पर दर्शाने के लिए बीते पांच साल से जो मेहनत कर रही थी वह उसके सार्थक परिणाम सामने आए हैं। इधर हिमाचल पुलिस में शामिल होकर बेटी की उपलब्धी से उत्साहित  तुलाह निवासी पिता दीप चंद, माता शांति देवी ने कहा कि पुलिस विभाग में सराहनीय सेवाएं देने के साथ-साथ श्वेता प्रदेश का नाम भी रोशन करने में हमेशा आगे रही है।





Comments