ग्राम पंचायत दलेड से प्रधान पद के उम्मीदवार सुमिता उर्फ रेनू ने अपना समर्थन अपनी नजदीकी दूसरी जानकार महिला सन्नो देवी को समर्थन दिया।
इस बारे में जानकारी देते हुए कराटे कोच राकेश कुमार ने बताया कि इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वाधान में कर्नाटक पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा जिला इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जिला कौपल कर्नाटक में 13वीं प्री , सब जूनियर व जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक किया जा रहा है। जिसमें जिला मंडी के तहसील लडभड़ोल के गांव छोटी बाग़ (पंडोल) की दीक्षा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हुआ है और वह कर्नाटक में होने वाली 13वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी
आपको बता दें की दीक्षा पहले भी इस तरह की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन दे चुकी हैं तथा नेशनल लेवल में तीसरी बार अपना बेहतरीन प्रदर्शन करने जा रही हैं वर्तमान में दीक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बैजनाथ में दसवीं कक्षा की छात्रा है उनके पिता पवन कुमार निजी कंपनी में कार्यरत हैं तथा माता रीना देवी गृहणी है दीक्षा की इस उपलब्धि से समूचे लडभड़ोल क्षेत्र में खुशी का माहौल है
Comments
Post a Comment