Posts

Showing posts from February, 2025

BREAKING NEWS:

नाबार्ड के तहत सवा 4 करोड़ से निर्मित हुई सिमस-नैल्ला-ग्वैला संपर्क सडक़ धार्मिक स्थल सिमस एवं नागेश्वर महादेव कुड्ड के दर्शन करने में श्रद्धालुओं को होगी सुविधा

Image
  जोगिन्दर नगर, 13 फरवरी:  नाबार्ड के माध्यम से लगभग सवा चार करोड़ रूपये की लागत से सिमस-नैल्ला-ग्वैला संपर्क सडक़ का निर्माण कार्य लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इस सडक़ के निर्मित हो जाने से जहां मां सिमसा के दर्शनार्थ आने वाले श्रद्धालुओं को एक वैकल्पिक मार्ग की सुविधा सुनिश्चित हुई है तो वहीं नागेश्वर महादेव कुड्ड के दर्शन करना भी अब आसान हो जाएगा। साथ ही इस सुविधा का लाभ ग्राम पंचायत सिमस के साथ-साथ ग्राम पंचायत लडभड़ोल के ग्वैला गांव के लोगों को भी सुनिश्चित हुआ है। इस संपर्क मार्ग के बन जाने से न केवल सिमस-लडभड़ोल के मध्य दूरी कम हुई है बल्कि नागेश्वर महादेव कुड्ड के साथ-साथ मां सिमसा के दर्शन करने को एक अन्य वैकल्पिक मार्ग की सुविधा भी प्राप्त हुई है। नाबार्ड के माध्यम से निर्मित की गई लगभग सवा तीन किलोमीटर लंबी सिमस-नैल्ला-ग्वैला संपर्क सडक़ से जोगिन्दर नगर उपमंडल के लडभड़ोल क्षेत्र के दो प्रमुख धार्मिक स्थल संतान दात्री मां शारदा सिमस तथा नागेश्वर महादेव कुड्ड जहां इस सडक़ मार्ग से आपस में जुड़ गए हैं तो वहीं दोनों धार्मिक स्थलों की दूरी भी कम हुई है। साथ ही ग्राम पंचायत सिम...

लडभड़ोल क्षेत्र में गुरु रवि दास जयंती बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई।क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ोल के लुहारजोल में तथा ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर ऊटपुर में संत रविदास कमेटी ने श्री गुरु रविदास की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया।

Image
 लडभड़ोल क्षेत्र में गुरु रवि दास जयंती बुधवार को धूमधाम के साथ मनाई गई।क्षेत्र के ग्राम पंचायत भड़ोल के लुहारजोल में तथा ऊटपुर पंचायत के वार्ड नंबर ऊटपुर में संत रविदास कमेटी ने श्री गुरु रविदास की जयंती को धूमधाम के साथ मनाया।                                संत रविदास कमेटी लडभड़ोल के प्रधान प्रेम सिंह ने बताया कि श्री गुरु रविदास के जयंती समारोह के आयोजन किया गया।जिसमे दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर रात्रि कीर्तन के साथ साथ दिन में झंडा रस्म और श्री गुरु का अटूट लंगर भी लगाया गया।इस अवसर पर उन्होंने आयोजन कमेटी की तरफ से सभी ग्राम वासियों को श्री गुरु रविदास महाराज के संदेश के साथ साथ धन्यवाद भी किया।उन्होंने कहा कि देश के महान संत गुरू रविदास ने एक आदर्श समाज की स्थापना के लिए सामाजिक सदभाव,मानवता एवं सेवा का मंत्र पूरे समाज को दिया है, तथा लोगों से उनके इन विचारों को जीवन में अपनाते हुए समाज के उत्थान व कल्याण के लिए मिलकर कार्य करने का आहवान किया। इस मौके पर चमारूराम, चेतराम, प्रदीप...

लड भड़ोल महाविद्यालय के विद्यार्थी विवेकानंद केंद्र कांगड़ा द्वारा सम्मानित

Image
राजकीय महाविद्यालय लड भड़ोल के करियर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सैल और विवेकानंद केंद्र कन्याकुमारी की शाखा कांगड़ा द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित सामान्य जागरूकता परीक्षा 2024-25 के विजेताओं को विवेकानन्द केंद्र कांगड़ा द्वारा सम्मानित किया गया। महाविद्यालय स्तर पर इस परीक्षा में गुंजन, स्वाति, व पल्लवी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे। इस मौके पर महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संजीव कुमार ने विवेकानंद केंद्र की ओर से सभी विजेताओं को स्मृति चिन्ह, प्रमाण पत्र तथा पुस्तकें देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी विद्यार्थियों व स्टाफ सदस्यों को बधाई दी। इस अवसर पर डॉ. मुनीष ठाकुर, प्रो. संजीव प्रो. तिलक, प्रो.पंकज, श्री राकेश और श्री सुमेर सिंह भी मौजूद रहे।

लडभड़ोल स्युण के पास पिकअप गाड़ी पलटी।

Image
लडभड़ोल :- स्युण के पास पिकअप गाड़ी नियंत्रण होकर कर  सड़क किनारे पलट गई । पिकअप गाड़ी पलटने से चालक बाल बाल बच गया। पिकअप गाड़ी पठानकोट ढमटाल से लडभड़ोल की तरफ जा रही थी रात को 1:30 बजे ड्राइवर रास्ता भूल गया और सयुण से भराडपट्ट की तरफ चला गया। मार्ग में चढ़ाई के दौरान गाड़ी पीछे हट गई और पलट गई।। फिलहाल पुलिस में मामला दर्ज नहीं है।

ग्रामीणों ने घेरा जल शक्ति विभाग लडभड़ोल का कार्यालय चणू द्रोब मे पेयजल संकट जल स्त्रोतों से डोना पड़ रहा पानी।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) पानी की बूंद बूंद को तरस रहे चणू द्रोब के लोग क्षेत्र  के लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं। स्थानीय महिलाओं का कहना है। की आईपीएच विभाग के ना ही जेई मिलते हैं ना ही  एसडीओ ना ही फोन उठाते हैं ।उनका कहना है कि जेई एसडीओ कब आते हैं उनका कार्यालय के बाहर साइनिंग बोर्ड लगाया जाए। कब बैठते हैं कब नहीं।  हालत यह है कि एक सप्ताह से गांव में पानी की सप्लाई नहीं आ रही है। पेयजल की समस्या से परेशान चणू द्रोब  की  स्थानीय महिलाओं ने जल शक्ति विभाग कार्यालय लडभड़ोल के बाहर प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की। महीलाओं   का कहना है कि रोजाना गांव से दूर स्थित प्राकृतिक जल स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है। महिला मंडल की प्रधान शेषां देवी, रक्षा देवी कमलेश कुमारी रीना देवी सुभद्रा देवी रीहा  चंचला देवी ध्रुबा देवी सपना देवी।उन्होंने जल शक्ति विभाग के अधिकारियों को चेताया कि यदि शीघ्र उनके गांव के लिए पेयजल आपूर्ति नहीं की गई तो मजबूरन मंडलीय कार्यालय के बाहर बर्तन लेकर घेराव करेंगे।                   ...

लडभड़ोल। मंडी और कांगड़ा की सीमा के बीच लडभड़ोल क्षेत्र के भ्रां पुल के नजदीक बिनवा नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला हैं। मृतक की पहचान लडभड़ोल के भराडपट्ट निवासी 34 वर्षीय विजय कुमार पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई हैं।

Image
 लडभड़ोल। मंडी और कांगड़ा की सीमा के बीच लडभड़ोल क्षेत्र के भ्रां पुल के नजदीक बिनवा नदी में रविवार सुबह एक युवक का शव मिला हैं। मृतक की पहचान लडभड़ोल के भराडपट्ट निवासी 34 वर्षीय विजय कुमार पुत्र अर्जुन सिंह के रूप में हुई हैं। जानकारी के अनुसार, विजय कुमार जेसीबी ऑपरेटर का काम करता था। बीते शनिवार को जब वह घर लौट रहा था तो उसका पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। मृतक के भाई लक्की ने पुलिस को बताया कि शनिवार को जब उसका भाई घर नहीं लौटा तो उन्होंने स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रात भर उसकी तलाश की। रविवार सुबह उसका शव बिनवा नदी में तैरता हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने शव को नदी से बाहर निकाला और पुलिस को सूचित किया। सूचना मिलने पर लंबागांव पुलिस चौकी के प्रभारी कर्म चंद पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। उन्होंने मृतक के पिता और भाई के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के हेतु सिविल अस्पताल पालमपुर ले जाया गया हैं। इस बार में डीएसपी पालमपुर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।