BREAKING NEWS:

सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा ) राजकीय महाविद्यालय लड भडोल में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा  एक रोचक एवं ज्ञानवर्धक प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रकाश चौहान के मार्गदर्शन तथा क्लब संयोजक प्रो. पंकज कुमार के नेतृत्व में किया गया। इस प्रतियोगिता में महाविद्यालय की पांच टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता में सड़क सुरक्षा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका प्रतिभागियों ने बड़े उत्साह और ज्ञान के साथ उत्तर दिया। इसके अंतर्गत दीपिका और प्रिया प्रथम स्थान पर सचिन व साहिल द्वितीय स्थान पर तथा गुंजन तथा दीक्षा तृतीय स्थान पर रहे। इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा यातायात नियमों की जानकारी प्रदान करना था। कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य प्रकाश चौहान ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है और ऐसे कार्यक्रम युवाओं में जिम्मेदारी की भावना विकसित करते हैं। इस अवसर पर सड़क सुरक्षा क्लब द्वारा पूरे सत्र के दौरान आयोज...

जोगिंदर नगर में उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक संपन्न* *आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) जोगिंदर नगर, 18 नवंबर।* उपायुक्त अपूर्व देवगन की अध्यक्षता में आज जोगिंदर नगर उपमंडल के विभिन्न विभागाध्यक्षों के साथ आपदा राहत एवं पुनर्वास कार्यों से संबंधित समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपमंडल के अंतर्गत चल रहे राहत कार्यों, पुनर्वास योजनाओं तथा आपदा प्रभावित क्षेत्रों में आवश्यक संसाधनों और वित्तीय जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई। सभी विभागाध्यक्षों ने अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे राहत एवं पुनर्वास कार्यों का विवरण प्रस्तुत किया।


उपायुक्त ने विभागों द्वारा प्रस्तुत योजनाओं की समीक्षा करते हुए लंबित राहत एवं पुनर्वास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित लोगों को सहायता पहुंचाने में किसी भी तरह की देरी अस्वीकार्य है, इसलिए अधिकारी समयबद्धता, संवेदनशीलता और गुणवत्ता को प्राथमिकता दें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि राहत कार्यों से जुड़ी सभी औपचारिकताएं समय रहते पूरी की जाएं, ताकि आवश्यक स्वीकृतियों और बजट में कोई बाधा न आए।


उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ सरकार ने विशेष मुहिम चलाई है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे इस मुहिम में प्रशासन का साथ दें। आम जन कोई भी संदिग्ध व्यक्ति या संदिग्ध स्थान (हॉटस्पॉट) जहां पर नशे का सेवन किया जाता हो, उसकी रिपोर्ट अपनी पहचान बताए बिना व्हाट्सएप नंबर 93172-21001, ई-मेल dcmandi33@gmail.com या ड्रग फ्री ऐप के माध्यम से प्रशासन को दे सकते हैं।


इसके उपरांत उपायुक्त ने जोगिंदर नगर मिनी सचिवालय में स्थापित "अपना पुस्तकालय" का निरीक्षण किया। साथ ही उन्होंने कुंडूनी गांव में हाल ही में हुई आपदा स्थल का जायजा भी लिया।


अपूर्व देवगन ने अधिकारियों को टीम भावना के साथ समन्वय स्थापित कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों को तेजी से धरातल पर उतारने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि प्रशासन की प्राथमिकता आपदा प्रभावित लोगों तक समय पर सहायता पहुँचाना है, इसलिए सभी विभाग पूरी प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता के साथ कार्य करें।


बैठक में एसडीएम जोगिंदर नगर मनीश चौधरी के अलावा तहसीलदार जोगिंदर नगर रजत सेठी, तहसीलदार लड़भड़ोल मुकुल शर्मा सहित सभी विभागों के विभागाध्यक्ष उपस्थित रहे।

-0-

Comments