Posts

Showing posts from September, 2025

BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

जिला मंडी के तहसील लडभड़ोल के गांव छोटी बाग़ (पंडोल) की दीक्षा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हुआ है और वह कर्नाटक में होने वाली 13वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी

Image
  लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के  तत्वधान से कर्नाटक पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा 26 नवंबर से 28 सितंबर तक 13 वीं प्री, सब- जूनियर और जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय पेंचक सिलाट मार्शल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन कर्नाटक  में किया जा रहा है   इस बारे में जानकारी देते हुए कराटे कोच राकेश कुमार ने  बताया कि इंडियन पेंचक सिलाट फेडरेशन के तत्वाधान में कर्नाटक पेंचक सिलाट एसोसिएशन द्वारा जिला इंडोर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स जिला कौपल कर्नाटक में 13वीं प्री , सब जूनियर व जूनियर वर्ग की राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता का आयोजन 26 से 28 सितंबर तक किया जा रहा है।  जिसमें जिला मंडी के तहसील लडभड़ोल के गांव छोटी बाग़ (पंडोल) की दीक्षा का चयन राष्ट्रीय स्तरीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में हुआ है और वह कर्नाटक में होने वाली 13वीं राष्ट्रीय पेंचक सिलाट प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगी   आपको बता दें की दीक्षा पहले भी इस तरह की कई प्रतियोगिताओं में भाग लेकर अपना अच्छा प्रदर्शन दे चुकी हैं तथा नेशनल लेवल में तीसरी बार अपना ब...

सीडीपीओ चौंतड़ा के तहत भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के 15 पद 08 अक्टूबर तक करें आवेदन, 14 व 15 अक्टूबर को होंगे साक्षात्कार

Image
  जोगिन्दर नगर, 15 सितम्बर।* बाल विकास परियोजना अधिकारी चौंतड़ा के अंतर्गत आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के रिक्त पड़े कुल 15  पदों को भरा जाना है। जिनमें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के 02 तथा सहायिका के 13 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए पात्र व इच्छुक महिला उम्मीदवार  08 अक्टूबर सायं 5 बजे तक बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) चौंतड़ा के मिनी सचिवालय जोगिंदर नगर स्थित कार्यालय में सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ अपना आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। साक्षात्कार 14 व 15 अक्टूबर को  प्रातः: 10 बजे से एसडीएम कार्यालय जोगिन्दर नगर में लिया जाएगा। इस बारे जानकारी देते हुए बाल विकास परियोजना अधिकारी बालम राम वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत बाग के तनसाल आंगनबाड़ी केंद्र व ग्राम पंचायत लांगणा के लांगणा आंगनबाड़ी केंद्र में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के एक-एक पद भरा जाना है। इसी तरह ग्राम पंचायत मटरू के आंगनबाड़ी केंद्र सुजा, ग्राम पंचायत पस्सल के पस्सल, ग्राम पंचायत सगनेहड़ के सगनेहड़-हार, ग्राम पंचायत तलकेहड़ के भेरू, ग्राम पंचायत उपरली धार के नमेलरी, ग्राम पंचायत खददर के मंगडोल, ग्राम पंचायत...

सनहाली गाँव के रविंद्र सिंह को मिला राष्ट्रीय वीर रत्न पुरस्कार

Image
लडभड़ोल (मिंटूशर्मा ) मंडी ज़िले के सनहाली गाँव से ताल्लुक रखने वाले  रविंद्र सिंह को राष्ट्रीय वीर रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा और युवाओं को जागरूक करने के लिए किए गए प्रयासों के चलते दिया गया। सम्मान ग्रहण करते हुए रविंद्र सिंह ने कहा— "जो पैसे मेरे स्वागत में खर्च किए जा रहे हैं, अगर वही गरीब बच्चों और ज़रूरतमंद लोगों तक पहुँचा दिए जाएँ, तो वही असली सम्मान होगा।" उनकी इस सोच ने लोगों का दिल जीत लिया और सनहाली गाँव का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर दिया l  रविंद्र सिंह ने सोशल मीडिया पर साझा संदेश में लिखा, “मेरे छोटे से सहयोग से यदि किसी मासूम के चेहरे पर मुस्कान आ जाए, तो वही मेरी असली खुशी है।” उनकी इस अपील को लोगों ने सराहा है और इसे समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।