BREAKING NEWS:

लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग

Image
लडभड़ोल में सामान्य ज्ञान परीक्षा का सफल आयोजन, 400 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया भाग  विवेकानंद केंद्र कांगड़ा के तत्वावधान में राजकीय महाविद्यालय लडभड़ोल के सहयोग से क्षेत्र में सामान्य ज्ञान परीक्षा का भव्य एवं सफल आयोजन किया गया। इस परीक्षा में लडभड़ोल क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों के 400 से अधिक छात्र-छात्राओं ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के संयोजक तिलक शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विवेकानंद केंद्र द्वारा युवाओं में सामान्य ज्ञान और बौद्धिक विकास को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह परीक्षा वर्ष 2004 से निरंतर आयोजित की जा रही है। लडभड़ोल क्षेत्र में इस परीक्षा का सफल आयोजन वर्ष 2013 से लगातार किया जा रहा है, जिसे स्थानीय विद्यार्थियों और अभिभावकों का भरपूर समर्थन मिल रहा है। इस अवसर पर नव निराला और गफूर मोहम्मद ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की। अतिथियों ने विद्यार्थियों के उत्साह की सराहना करते हुए उन्हें ऐसी प्रतियोगी परीक्षाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया। परीक्षा को सुचारू रूप से संपन्न करवाने में डॉ. पंकज, विजय राणा, अनिल कु...

पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की।


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) दिनांक 01-10-2026 को पंचायत भवन भड़ोल में वन अधिकार कानून 2006 के अंतर्गत वनाधिकार कमेटी भड़ोल ने जांच पड़ताल का आयोजन किया इसकी अध्यक्षता पूर्व पंचायत प्रधान व वनाधिकार कमेटी प्रधान भड़ोल श्री रणजीत सिंह चौहान ने की। इस बैठक मे वन विभाग की तरफ से वन रक्षक व राजस्व विभाग की तरफ से ग्रामीण राजस्व अधिकारी ने सरकारी पदाधिकारी के रूप मे अपनी उपस्थिति दर्ज की। ग्राम सभा भडोल के लोगों ने सामुदायिक व व्यक्तिगत अधिकार का दावा भरा है। आज ग्राम सभा भड़ोल ने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों की दावा फाईलों की जांच पड़ताल करवाई। कुछ दावेदार ऐसे है जिनके 1960 के बंदोवस्त के समय के कब्जे लगे हुए है और कुछ दावेदार निवास का दावा कर रहे है और सभी दावेदारों ने अपने सामुदायिक व व्यक्तिगत दावों मे कानून के हिसाब से साक्ष्य लगाऐ है जो उनके दावों को सही साबित करते है। इस बैठक मे विशेष रूप से बैजनाथ किसान सभा सचिव विचित्र सिंह व किसान सभा सदस्य व उपप्रधान ग्राम पंचायत बाग से अवतार सिंह जी और वन अधिकार कमेटी प्रधान श्री रणजीत सिंह चौहान, वन अधिकार कमेटी सचिव सुरेन्द्र शर्मा व सदस्य अनिमेश अवस्थी, कुशला देवी गीता देवी, संजीव कुमार, धर्म चन्द, विनोद, कुलदीप आदि मौजूद रहे और सभी सामुदायिक व व्यक्तिगत दावा फाईलों की जांच पड़ताल पूर्ण करवाई गई। इसके पश्चात ग्राम सभा द्वारा दावों को पारित करवा कर उपखण्ड स्तर समिति जोगिन्द्रनगर के पास आगामी कार्यवाही हेतु प्रेषित किया जाएगा।



Comments