Posts

Showing posts from February, 2022

BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल में एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से हो गया।

Image
  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल में एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर का समापन समारोह विद्यालय प्रांगण में धूमधाम से हो गया।समारोहों की अध्यक्षता स्कूल प्रधानाचार्य शंभू राम ठाकुर ने की।समापन समारोह के मुख्यअतिथि शिक्षाविद मेहर चंद शास्त्री रहे। सादे समारोह में सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों पर एनएसएस प्रभारी प्यार चंद ने प्रकाश डाला।मुख्यअतिथि शिक्षाविद मेहर चंद शास्त्री ने स्वयंसेवियों को उत्कृष्ट कार्य के लिए ईनाम भी बांटे।वही स्कूल प्रधानाचार्य शंभू राम ठाकुर ने कहा एनएसएस स्वयंसेवियों 7 दिन तक बेहतर कार्य इनके द्वारा किया गया।उन्होंने स्वयंसेवियों की खूब सराहना की। राहुल कुमार रोहित कुमार आयुष सताकसी राखी एवं सुहानी शिविर के उत्तम स्वयं सेवी चयनित किए गए।इस मौके पर समस्त स्कूल स्टाफ मौजूद रहा।

विधायक प्रकाश राणा के कुशल प्रबंधन के कारण विरोधियों की उखड़ी जमीन

Image
आज जो लोग राणा के ऊपर उंगली खड़ी कर रहे हैं। राणा तो आजाद विधायक है जनता ने सहयोग दिया विधायक बने। पर यह जो कुछ स्वयंभू जनप्रतिनिधि विधायक जी कार्यशैली के ऊपर आरोप लगा रहे हैं तो वह पहले इतना बताएं कि लडभड़ोल के लिए आपकी सरकारों ने क्या किया। आपकी सरकार के मुख्यमंत्री जी हिमाचल में एक छत्र राज करके स्वर्ग सिधार चुके हैं तब आप लोग कहां होते थे। तब आपको अम्बुलेंस या अल्ट्रासाउंड की याद नहीं आयी क्षेत्र की जनता ने आपकी कांग्रेस पार्टी को वोट किया स्पॉट किया पर बदले में भड़ोल की जनता को सुविधाओं के नाम पर 0 मिला। आज विधायक प्रकाश राणा जी आजाद जीतकर आए उन्हीने बीजेपी सरकार को समर्थन दिया। पार्टी के विधायकों से ज्यादा कार्य विधायक प्रकाश राणा जी ने जोगिन्दर की जनता के लिए करवाये। भड़ोल को सिविल हस्पताल का दर्जा दिखवाया। पर जब राणा जी 2017 में जीतकर आये थे तब भड़ोल हस्पताल में 1 सिंगल डॉक्टर नहीं था आज भड़ोल में 6 डॉक्टर अपनी सेवाएं दे रहे हैं। दिन रात सुविधा मिल रही है। भड़ोल हस्पताल को एम्बुलेंस की सुविधा दी। राणा जी भारतीय जनता पार्टी को समर्थन दिया। जितना वह कर सकते हैं कर रहे हैं भड़ोल में अल्...