BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

जोगिन्दर नगर के पुराना मेला मैदान में आयोजित होगा उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह*


जोगिन्दर नगर, 06 अगस्त।* प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जोगिन्दर नगर का उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह जोगिन्दर नगर स्थित पुराने मेला मैदान में हर्षोल्लास के साथ मनाया जाएगा। एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा पुलिस, होम गार्ड, एनसीसी, एनएसएस, स्काउट एंड गाइड इत्यादि टुकड़ियों के भव्य मार्च पास्ट की सलामी लेंगे। इस अवसर पर विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया जाएगा।

उप मंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम मनीश चौधरी ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस बार भी उपमंडल स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। उन्होने सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं परेड में शामिल होने वाले शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों से पूरे ब्यौरे सहित सूची 13 अगस्त तक एसडीएम कार्यालय को उपलब्ध करवाने को कहा। उन्होंने कहा कि प्रत्येक शिक्षण संस्थान से एक ही सांस्कृतिक कार्यक्रम शामिल किया जाएगा तथा यह कार्यक्रम देशभक्ति पर आधारित होना चाहिए। इसके अतिरिक्त परेड में शामिल होने वाले शिक्षण संस्थाओं की परेड रिहर्सल पुलिस विभाग द्वारा करवाई जाएगी।

एसडीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान निर्बाध विद्युत आपूर्ति एवं पेयजल सुविधा सुनिश्चित बनाए रखने के लिए बिजली बोर्ड व जलशक्ति विभाग के अधिकारियों को आवश्यक दिशानिर्देश दिए। कार्यक्रम के दौरान समुचित सफाई व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर परिषद को भी आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिये।

एसडीएम ने स्वतंत्रता दिवस समारोह के सफल आयोजन के लिए सभी विभागीय अधिकारियों से पूरे समन्वय के साथ कार्य करने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमारा राष्ट्रीय पर्व है तथा इसमें विभिन्न विभागों के अधिकारियों व कर्मचारियों सहित समाज के सभी वर्गों के लोग अपनी उपस्थिति सुनिश्चित बनाएं। 

बैठक में तहसीलदार डॉ. मुकुल शर्मा, बीडीओ चौंतड़ा अनुभव तनवर, एसएचओ सकीनी कपूर, प्रिंसिपल मनोज चौहान, पूर्व सैनिक लीग से कर्नल जी.एस. शाही, व्यापार मण्डल के सचिव सतवीर शर्मा, रोटरी क्लब से अजय ठाकुर, विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहे।  

-000-

Comments