BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

Breaking news लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढलू के करसाल में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है।

                                   सांकेतिक फोटो
लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत पिहड-बेढलू के करसाल में एक विवाहिता द्वारा फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार शिवानी पत्नी नवीन कुमार 20 वर्षीय ने फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। बताया जा रहा है कि विवाहित महिला जब सुबह नहीं उठी तो उसके परिजनों ने दरवाजा खटखटाया पर उसने नहीं खोला। जानकारी के अनुसार उठी नहीं तो परिवारजनों को शक हुआ। नवीन कुमार शिमला में होटल में जॉब करता है। महिला की शादी को करीब 1 साल हुआ हैं। बता दे कि परिजनों द्वारा इसकी जानकारी शाम 4 बजे स्थानीय पंचायत प्रधान और पुलिस चौकी लडभड़ोल में दी गई। मौके पर पुलिस और प्रधान ने दरवाजा तोड़कर अंदर  देखा तो विवाहिता फंदे से रस्सी लगाकर झूलती हुई पाई गई। वहीं लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी रमेश चंद अपनी टीम के साथ वहां मौके पर पहुंचे और पुलिस ने मामले की जांच से शुरू कर दी हैं और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम प्रक्रिया पूरी की जारी हैं।

Comments