Posts

Showing posts from May, 2026

BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल लहराया जीत का परचम 🏆

Image
 🏆 राजकीय  वरिष्ठ माध्यमिक   पाठशाला  पंडोल  अंडर-19 बॉयज़ टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया । विद्यालय की टीम ने कबड्डी में हिम फ्लॉवर पब्लिक सीनियर सेकंडरी को हरा कर  कबड्डी की विजेता बनी | इस शानदार उपलब्धि के उपलक्ष्य में विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री रविंदर भलारिया ने खिलाड़ियों का विद्यालय परिसर में भव्य स्वागत किया। उन्होंने बच्चों को माला पहनाकर एवं मिठाई खिलाकर उनकी सफलता की खुशी मनाई तथा उन्हें भविष्य में भी इसी तरह उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया।प्रधानाचार्य ने बताया कि  कबड्डी की यह ट्राफी 20 वर्षों बाद इस विद्यालय के हासिल की है |  इस शानदार उपलब्धि पर खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत DPE श्री अतुल शर्मा जी के कुशल मार्गदर्शन तथा विद्यार्थियों की अथक मेहनत, लगन और अनुशासन का परिणाम है।  इस अवसर पर विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा और सभी ने खिलाड़ियों को उनकी शानदार उपलब्धि के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त

Image
जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की। जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव*

Image
जोगिन्दर नगर, 24 मई। आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं। जोगिन्दर नगर के चाँतड़ा ब्लॉक में 44 ग्राम पंचायतों के लिए कुल 104  मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। इस बारे जानकारी देते हुए रिटर्निंग अधिकारी एवं एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर तैनात मतदान पार्टियों को उनके गंतव्य स्थानों के लिए मतदान सामग्री के साथ रवाना कर दिया गया है। उन्होने बताया कि चौंतड़ा विकास खंड की 44 ग्राम पंचायतों में स्थापित मतदान केंद्रों के लिए कुल 104 मतदान पार्टियों को तैनात किया गया है। जिसमें से 94 पार्टियां रवाना की गई जबकि 10 पार्टियों को रिजर्व रखा गया है। जिनमें प्रत्येक मतदान केंद्र के लिए चार मतदान कर्मी तथा एक सुरक्षा कर्मी की तैनाती की है।  उन्होने बताया कि प्रातः सात बजे से सांय तीन बजे तक मतदान करवाया जाएगा तथा मतदान पूर्ण होने के बाद संबंधित पंचायत मुख्यालय में मतों की गिनती की जाएगी तथा चुनाव परिणाम घोषित होंगे। जबकि पंचायत समि...

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाँगणा के शिक्षक धर्मेंद्र कुमार सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक प्रशिक्षक चुने गए:–

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) लाँगणा , 14 मई 2026 राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाँगणा के कृषि व्यावसायिक शिक्षक (V.T.) श्री धर्मेंद्र कुमार को वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 'सर्वश्रेष्ठ व्यावसायिक प्रशिक्षक' चुना गया है। उन्हें यह सम्मान पालमपुर में आयोजित आईसैक्ट इंडिया द्वारा व्यावसायिक प्रशिक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य, समर्पण और विद्यार्थियों के कौशल विकास में सराहनीय योगदान के लिए दिया गया है। उन्हें प्लेसमेंट हेड आईसैक्ट उद्दीपन चटर्जी और जोनल मैनेजर नॉर्थ  मुदस्सिर कार जी और आइसेक्ट कंपनी कॉर्डिनेटर आशीष जी और सुनील जी द्वारा  प्रशसित पत्र तथा स्मृति चिन्ह से  सम्मानित किया गया। धर्मेंद्र कुमार की इस उपलब्धि पर स्कूल के प्रधानाचार्य श्री बालक राम जी ने उन्हें बधाई दी और उनके द्वारा किए जा रहे उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की। अपनी इस सफलता पर खुशी जाहिर करते हुए श्री धर्मेंद्र कुमार ने इसका श्रेय श्री आशीष जी और श्री सुनील शर्मा जी (संयोजक, आईसैक्ट इंडिया) के कुशल मार्गदर्शन और निरंतर प्रोत्साहन को दिया है।

ग्राम पंचायत दलेड से प्रधान पद के उम्मीदवार सुमिता उर्फ रेनू ने अपना समर्थन अपनी नजदीकी दूसरी जानकार महिला सन्नो देवी को समर्थन दिया।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) पंचायत चुनावो के  चलते तहसील लडभड़ोल क्षेत्र की  ग्राम  पंचायत दलेड महिला प्रधान पद के दावेदार  सुमिता उर्फ रेनू जो पिछले कई दिनों से  अपने समर्थन के लिए लोगों से मिलजुल  रही थी अपने पक्ष में मतदान के लिए अपीले  कर रही थी। लेकिन नामांकन पत्र भरते वक्त  उनको ऐसा झटका लगा कि वह सपने में भी  नहीं सोच सकती थी। जानकारी के अनुसार  ग्राम पंचायत दलेड से प्रधान पद से  उम्मीदवार सुमिता उर्फ रेनू जब अपना  नामांकन पत्र कार्यालय पहुंची। वहां पर  उनको मायुसी का सामना करना पड़ा। कर  नहीं आ रहा जब वह पर्चा दाखिल करने  वाली ही थी। जब उनको पता चला की  वोटर लिस्ट में उनका नाम ही नहीं है। इस  कारण उन्हें अपने प्रधान पद की दावेदारी से  वंचित रहना पड़ा। उन्होंने संबंधित विभाग  पर भी लापरवाही करने की बात कही। और  उसके चलते उन्होंने अपनी नजदीकी दूसरी  जानकार महिला सन्नो देवी  को अपना  समर्थन देकर चुनाव के लिए मैदान में उतार  दिया सभी क्षेत्रवासी सन्नो देवी को प्रधान...