BREAKING NEWS:

जोगिन्दर नगर में 16 को वाहनों की पासिंग व 17 मार्च को होगा ड्राईविंग टेस्ट-एसडीएम*

Image
जोगिन्दर नगर, 13 मार्च :जोगिन्दर नगर में आगामी  16 मार्च को वाहनों की पासिंग होगी जबकि 17 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने के लिए ऑनलाइन स्लॉट बुक करवाना अनिवार्य होगा। इस बारे जानकारी देते हुए एसडीएम जोगिन्दर नगर मनीश चौधरी ने बताया कि आगामी  16 मार्च को वाहनों की पासिंग जबकि 17 मार्च को ड्राइविंग टेस्ट लिया जाएगा। ड्राईविंग टेस्ट में भाग लेने वालों को ऑनलाइन स्लॉट बुकिंग करवानी होगी।

गांव भैल्ला में 79वें स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया।


लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा)(गांव भैल्ला में 79वें स्वाधीनता दिवस धूमधाम से मनाया गया। ध्वजारोहण बुजुर्ग महिला ब्यासा देवी जी द्वारा किया गया । इस अवसर पर समस्त गांव वासी, महिला मंडल भैल्ला,युवक मंडल, और सामुदायिक विकास मंडल के सदस्यों ने हर्ष और उल्लास के साथ भाग लिया।

इस अवसर पर देश भक्ति के गीत तथा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का समापन मिठाई बांट कर किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक विकास मंडल के अध्यक्ष बैनी चंद सचिव सतीश भरद्वाज, हरनाम सिंह, यशपाल ओंकार, राजिंदर , महेंद्र,योगराज पुनीत इत्यादि के द्वारा किया गया था।


Comments