BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

विद्युत उपमंडल चढ़ियार में उपभोक्ताओं को बिजली के बिल ई-मेल एवं संदेश (एसएमएस) के माध्यम से होगें प्राप्त*


लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) जिला कांगड़ा जयसिंहपुर / बैजनाथ, 30 जनवरी। विद्युत उपमंडल चढ़ियार के अंतर्गत आने वाले समस्त विद्युत उपभोक्ताओं को अब उनके बिजली के बिल ई-मेल एवं संदेश (एसएमएस) के माध्यम से प्रेषित किए जाएंगे। इसके तहत उपभोक्ताओं को बिजली बिल की हार्ड कॉपी उपलब्ध नहीं करवाई जाएगी।

सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल चढ़ियार ओम प्रकाश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि यदि स्मार्ट मीटर के माध्यम से जारी किसी भी बिल में किसी प्रकार की त्रुटि पाई जाती है, तो उसका आवश्यक सुधार विद्युत उपमंडल चढ़ियार के कार्यालय में किया जाएगा। उन्होंने बताया कि बिल से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी अथवा समस्या के समाधान के लिए उपभोक्ता सीधे उपमंडल कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं।

उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने ई-मेल एवं मोबाइल नंबर को अद्यतन रखें, ताकि समय पर बिल एवं संबंधित सूचनाएं प्राप्त हो सकें।

Comments