BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लड़ भड़ोल, 29 अगस्त 2025: राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “एक घंटा, खेल के मैदान में” थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की कसरतों (एक्सरसाइज ) का आयोजन किया गया


लड़ भड़ोल, 29 अगस्त 2025: राजकीय महाविद्यालय लड़ भड़ोल में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर “एक घंटा, खेल के मैदान में” थीम के अंतर्गत विभिन्न प्रकार की कसरतों (एक्सरसाइज ) का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद जी की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।  


आयोजन की शुरुआत सुबह 11:30 बजे मेजर ध्यानचंद को श्रद्धांजलि और फिट इंडिया प्रतिज्ञा के साथ हुई। प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने मेजर ध्यानचंद के आदर्शों और खेलों के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया यह आयोजन छात्रों में खेलों के प्रति जागरूकता और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण कदम साबित होगा। महाविद्यालय के खेल प्रभारी सहायक प्रोफेसर संजीव कुमार ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य छात्रों में रोजाना कम-से-कम एक घंटे की शारीरिक गतिविधि को प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बताया की खेलों के माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, टीम भावना, अनुशासन और सशक्त समाज  का निर्माण होता है

“खेलें न केवल शारीरिक मजबूती का साधन हैं, बल्कि चरित्र निर्माण, अनुशासन और सामाजिक एकता में भी महत्वपूर्ण योगदान देती  हैं।” विद्यार्थियों  ने खेलों को शिक्षा का अभिन्न अंग बनाने का संकल्प लिया और आगामी दिनों में इसे और सशक्त करने की प्रतिबद्धता जताई।






Comments