जोगिन्दर नगर, 22 जुलाई: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) की 30वीं राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की खेलकूद प्रतियोगिता आज आईटीआई जोगिन्दर नगर स्थित डोहग में सम्पन्न हो गई। चार दिनों तक चली इस प्रतियोगिता में प्रदेश भर के 12 जिलों से कबड्डी, खो-खो, वालीबॉल, बास्केटबाल, बैडमिंटन तथा वुशु में कुल 410 खिलाडिय़ों व 36 टीम प्रबंधकों ने भाग लिया। समापन समारोह में जोगिन्दर नगर के विधायक प्रकाश राणा ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की तथा विजेता टीमों को पुरस्कृत किया। इस दौरान उन्होने प्रदेश सरकार की कौशल आपके द्वार योजना का भी शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा मंडलाध्यक्ष एवं जायका निदेशक मंडल के सदस्य पंकज जंबाल भी विशेषतौर पर मौजूद रहे। इस मौके पर उपस्थित खिलाडिय़ों को संबोधित करते हुए विधायक प्रकाश राणा ने इस राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के सफलापूर्वक आयोजन की बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होने कहा कि आईटीआई के क्षेत्र में रोजगार व स्वरोगार की अनेक संभावनाएं मौजूद हैं। आईटीआई में ऐसे कई पाठ्यक्रम चलाये जा रहे हैं जो न केवल सीधे हमारी रोजमर्रा व घरेलू जरूरतों से जुड़े हुए...