BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

विधायक प्रकाश राणा ने जेब से पैसा देकर शुरू करवाया डंगे का निर्माण, विरोधियों पर कसा तंज

                                                                                                      सांकेतिक फोटो

लडभड़ोल।जोगिंदर नगर विधायक प्रकाश राणा ने वीरवार को लडभड़ोल में एक पत्रकार वार्ता के दौरान विपक्ष और प्रशासनिक लेटलतीफी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि चुनाव से ठीक पहले स्थानीय लोगों ने उनके कार्यालय में डंगा गिरने की गंभीर समस्या उठाई थी। खतरे को देखते हुए उन्होंने आचार संहिता हटने के तुरंत बाद लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात की।

विधायक ने बताया कि विभाग के पास बजट और मशीनों के लिए डीजल-पेट्रोल तक का पैसा नहीं था। इसके बाद उन्होंने दरियादिली दिखाते हुए डंगे के मटेरियल के लिए अपने निजी कोष से करीब डेढ़ लाख रुपये विभाग को दिए, ताकि काम तुरंत शुरू हो सके। उन्होंने कहा कि जब मेरे निजी सहयोग से डंगे का काम धरातल पर शुरू हो गया, तो कुछ चालाक नेताओं की जान पर बन आई। उन्होंने आनन-फानन में साठगांठ करके नेशनल डिजास्टर रिलीफ फंड से ₹4 लाख की मंजूरी का एक कागज़ 10 जून तैयार करवा लिया,ताकि इस काम का श्रेय खुद ले सकें।

विधायक ने सवाल उठाया कि पिछले तीन वर्षों 2023, 2024, 2025 से क्षेत्र में सैकड़ों डंगे क्षतिग्रस्त हैं। जिन पर आज तक कोई काम नहीं हुआ। उन्होंने जनता को आगाह करते हुए कहा कि सरकारी कागज़ों पर आई इस राशि को धरातल पर आने में अभी महीनों लग जाएंगे। उन्होंने साफ किया कि वह राजनीति के लिए नहीं, बल्कि जनकल्याण के लिए काम करते हैं और इस खतरनाक डंगे का काम पूरा करवा कर ही दम लेंगे।

Comments