BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के गांव गवैला में दो मंजिला स्लेटपोश पशुशाला क्षतिग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है।


 तहसील लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भडोल के गांव गवैला में दो मंजिला स्लेटपोश पशुशाला क्षतिग्रस्त होने का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव गवैला निवासी शाहाजादा राम पुत्र नारायण सिंह की दो मंजिला स्लेटपोश पशुशाला भारी बारिश के कारण वीरवार सुबह करीब 10:00 बजे के आसपास पशुशाला की एक दीवार ढह गई।वही पशुशाला में बंधे पशुओं को गांववासियों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।जबकि पशुशाला की दरवाजे खिड़कियां गिर गई हैं।साथ ही रखी घास और लकड़ी खराब हो गई।मौके पर हल्का पटवारी हरीश कुमार ने गवैला में क्षतिग्रस्त हुई पशुशाला का घटनास्थल पर जायजा लिया और रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंप दी हैं।मामले की पुष्टि करते हुए लडभड़ोल तहसीलदार मेघना गोस्वामी ने बताया कि गवैला में दो मंजिला स्लेटपोश पशुशाला क्षतिग्रस्त होने सूचना मिली है।प्रभावित व्यक्ति को पशुशाला के पास न जाने तथा उसमें किसी भी पशु को न बांधने के बारे में हिदायत दी गई है।उन्होंने कहा कि पीड़ित व्यक्ति की नियमअनुसार हर संभव सहायता की जाएगी।





 

Comments