BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

लडभड़ोल पुलिस ने लड़भडोल निवासी से बरामद की 1 किलो 487 ग्राम चरस।साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।


 लडभड़ोल:- अवैध रूप से चल रहे नशे के कारोबार को जड से खत्म करने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत को गुप्त सूचना के आधार पर लडभड़ोल पुलिस ने लड़भडोल निवासी से बरामद की 1 किलो 487 ग्राम चरस।साथ ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर बुधवार को गांव चनहोणा के समीप एक कार की तलाशी ली तो पुलिस ने कार के डैशबोर्ड से 174 ग्राम चरस बरामद की।और कार मालिक से पूछताछ करने के बाद पुलिस द्वारा व्यक्ति के घर तलाशी पंचायत प्रतिनिधियों की अगुवाई में भी ली गई।जहां पुलिस ने 1किलो 313 ग्राम और चरस बरामद की।पुलिस चौकी लडभड़ोल प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि व्यक्ति की कार और घर से कुल 1किलो 487 ग्राम चरस बरामद की गई हैं।साथ ही व्यक्ति के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी पधर लोकिन्दर नेगी ने बताया कि लडभडोल में एक व्यक्ति से 1किलो 487 ग्राम चरस बरामद की है और चरस के आरोपी को हिरासत में लेकर एनडीपीसी एक्ट मामला दर्ज कर लिया है।

Comments