BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कार्यकारिणी का गठन!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय प्राथमिक विद्यालय भराड़पट की संयुक्त एसएमसी कार्यकारिणी का गठन किया गया। सर्वसम्मति से श्रीमती रेणु देवी को प्रधान तथा श्रीमती सीमा को उपप्रधान चुना गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य  राजेश चंद कटोच, सेंट्रल हैड टीचर श्रीमती सीमा शर्मा , अभिभावक तथा अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे। नवनिर्वाचित एसएमसी कार्यकारिणी को बधाई और शुभकामनाएं।

लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के अंतर्गत व्यास नदी स्थित चुल्ला के फेर में एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिले का समाचार प्राप्त हुआ है।


 लडभडोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत तुलाह के अंतर्गत व्यास नदी स्थित चुल्ला के रहे फेर में एक व्यक्ति का अज्ञात शव मिले का समाचार प्राप्त हुआ है।प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार सांय करीब 5:00 बजे के बाद लड़भडोल पुलिस को दूरभाष के दौरान मिली सूचना के अनुसार पता चला कि किसी व्यक्ति ने व्यास नदी में शव को देखते हुए उसने उसकी जानकारी लडभड़ोल पुलिस दो दी।सूचना मिलते ही लडभड़ोल पुलिस चौकी प्रभारी मुंशीराम अपने पुलिस दल के साथ मौके पर घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं इनके साथ ग्राम पंचायत तुलाह की प्रधान सविता कुमारी और उपप्रधान पवन कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे।जिसके बाद पुलिस के जवानों में सुरेंद्र कुमार बलदेव व्यास देव और स्थानीय लोगों में कुलदीप व ज्योति ने अज्ञात शव को कंधे में उठाकर करीब 1 किलोमीटर तक पैदल अज्ञात शव को कडी मशक्कत के बाद सडक तक पहुंचाया‌। पुलिस चौकी प्रभारी मुंशी राम ने बताया कि शव को पुलिस ने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जोगिंदर नगर करीब शाम ले जाया गया है।उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है।पोस्टमार्टम के बाद शिनाख्त होने पर शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया जाएगा।मामले की पुष्टि एसएचओ जोगिंदरनगर प्रीतम जरियाल की है।

 

Comments