BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

बधाई हो लडभड़ोल क्षेत्र के गांव डिबडैऊ से कैप्टन कश्मीर सिंह की पोती दीया ने सीबीएससी की 12वीं कक्षा की परीक्षा में प्रथम स्थान हासिल कर लडभड़ोल का नाम किया रोशन।


 लडभड़ोल  के गांव डिबडैऊ की दीया सुपुत्री श्रीमती अनु देवी एवं विक्रम सिंह सीबीएसई बोर्ड की 12वीं कक्षा में प्रथम स्थान ( 94% अंक ) हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
दीया परमार्थ इंटरनेशनल स्कूल बैजनाथ की 12वीं कक्षा की छात्रा है और तहसील लडभड़ोल के डिबडैऊ निवासी एवं भाजपा कार्यकर्ता कैप्टन कश्मीर सिंह की पोती है दीया की इस महान सफलता से समूचे क्षेत्र में खुशी का माहौल है।

Comments