BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए नदी-नालों व खड्डों से रहें दूर-एसडीएम सड़े गले फल व सब्जियां खाने से करें परहेज, सर्पदंश होने पर ले डॉक्टरी उपचार

 

जोगिन्दर नगर, 13 जुलाई:
 एसडीएम जोगिन्दर नगर डॉ. (मेजर) विशाल शर्मा ने कहा कि मानसून मौसम को ध्यान में रखते हुए लोग नदी नालों व खड्डों से दूरी बनाये रखें ताकि किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित न हो सके। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण नदी-नालों व खड्डों का जलस्तर अचानक बढ़ने की संभावना बनी रहती है ऐसे में वे नदी-नालों व खड्डों से दूर रहें।
एसडीएम ने लोगों से अपने मवेशियों को भी नदी-नालों व खड्डों से दूर रखने का आह्वान किया है ताकि एकाएक जलस्तर बढ़ने से किसी प्रकार का जान-माल का नुकसान न हो सके। इसके अतिरिक्त बच्चों को भी नदी नालों व खड्डों के समीप न जाने की सलाह दी है। उन्होने बताया कि बरसाती मौसम को ध्यान में रखते हुए जलशक्ति, लोक निर्माण विभाग तथा बिजली बोर्ड को सभी एहतियाती कदम उठाने के निर्देश पहले ही जारी कर दिए गए हैं ताकि बरसात के कारण लोगों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
उन्होने कहा कि बरसाती मौसम के दौरान कई तरह की बीमारियों के पनपने की संभावना बनी रहती है, ऐसे में लोग सड़े गले फल व सब्जियां खाने से भी परहेज करें तथा अपने घरों के आसपास भी समुचित साफ-सफाई बनाए रखें। साथ ही उन्होने लोगों से घरों के समीप बरसाती पानी एकत्रित न होने देना, घास इत्यादि की झाडियां न उगने देने की भी सलाह दी है ताकि मच्छर इत्यादि पनपने की संभावना न रहे।
डॉ. विशाल शर्मा ने कहा कि बरसात के दौरान सर्पदंश की घटनाएं भी बढ़ जाती हैं, ऐसे में भी लोग घर व घर से बाहर खेतों इत्यादि में काम करते वक्त पूरी एहतियात बरतें। साथ ही लोगों से आग्रह किया है कि यदि किसी को सर्पदंश होता है तो वे झाड़-फूंक के बजाय तुरन्त नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र या अस्पताल पहुंच कर चिकित्सक की निगरानी में उपचार सुनिश्चित बनायें।



Comments