BREAKING NEWS:

बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस की अध्यक्ष बनने पर श्रीमती रिचा शर्मा जी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा) हिमाचल प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू जी, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती त्रिप्ता ठाकुर जी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार जी, माननीय विधायक श्री किशोरी लाल जी, राज्यसभा सांसद श्री अनुराग शर्मा जी एवं श्री रविंद्र बिट्टू जी का मैं हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त करती हूँ। मुझे बैजनाथ ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी प्रदान करने के लिए आप सभी का हार्दिक धन्यवाद। मैं विश्वास दिलाती हूँ कि पार्टी द्वारा दी गई इस जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए महिला कांग्रेस को मजबूत करने, महिलाओं को संगठन से जोड़ने और जनसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहूँगी। आप सभी के विश्वास और मार्गदर्शन के लिए पुनः हृदय से आभार। 🙏🌹 — रिचा शर्मा अध्यक्ष, ब्लॉक महिला कांग्रेस बैजनाथ

जमथला में बिजली बोर्ड के खिलाफ फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, जबरन खंभे लगाने का आरोप


लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत भड़ोल के जमथला गांव में बिजली बोर्ड के अधिकारियों और ठेकेदारों की कथित मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का आक्रोश चरम पर है। ग्रामीणों का गंभीर आरोप है कि हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड के कर्मियों द्वारा उनकी निजी मलकियत और उपजाऊ कृषि भूमि पर बिना किसी पूर्व सूचना, नोटिस या सहमति के जबरन बिजली के खंभे खड़े किए जा रहे हैं। इस संबंध में पीड़ित भूस्वामियों ओंकार चंद, सनी चौहान, दिनेश कुमार, कश्मीर सिंह, ताराचंद, सुरेंद्र कुमार और जमीन सिंह आदि ने विद्युत विभाग को एक लिखित शिकायत सौंपकर काम को तुरंत रुकवाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि इस अनधिकृत निर्माण से उनके भूमि अधिकारों का सीधा हनन हो रहा है। खंभे लगने और तारें बिछने से उनकी उपजाऊ जमीन पूरी तरह बर्बाद हो जाएगी, जिससे उन्हें भविष्य में भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा। प्रभावित ग्रामीणों ने विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच होने और जमीन मालिकों का पक्ष सुने जाने तक काम को तुरंत प्रभाव से रोका जाए। उन्होंने उच्च अधिकारियों से ग्रामीणों की मौजूदगी में मौके का साइट निरीक्षण करने तथा बिजली लाइनों के लिए कोई वैकल्पिक मार्ग तलाशने का आग्रह किया है। साथ ही चेतावनी दी है कि यदि जबरन निर्माण नहीं रुका, तो वे कानून की शरण लेंगे। इस बार में विद्युत मंडल जोगिंदरनगर अधिशाषी अभियंता पूर्ण चंद ने बताया कि यह कार्य लोगों की अनुमति से ही शुरू किया गया है। यह पूरा प्रोजेक्ट जनहित से जुड़ा हुआ है, ताकि क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को बेहतर किया जा सके।






Comments