BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

भ्रां निवासी विवाहिता एक बच्चे की माँ लडभड़ोल बाजार से अचानक हुई लापता


 लडभड़ोल(मंडी)!लडभड़ोल क्षेत्र की ग्राम पंचायत ऊटपुर के गांव भ्रां निवासी विवाहिता एवं एक बच्चे की माँ अचानक लापता होने का मामला सामने आया है।विवाहिता के सुसर देविंदर चौहान ने लडभड़ोल पुलिस मे गुमशुदगी का मामला दर्ज करवाते हुए कहा कि उनकी बहू शुक्रवार को उनके साथ लडभड़ोल अस्पताल में दवाई लेने आई थी फिर वह यह कहकर बाजार की तरफ आई कि उसने कपड़े सिलाने के लिए छोड़े हैं तथा कॉस्मेटिक का सामान भी लेना है उसके बाद उसकी बहू कविता वापस नहीं आई।जिसकी तलाश उन्होंने आमतौर पर हर जगह की।परंतु उनकी बहू का कहीं भी पता नहीं चल पाया है।जिस पर उन्होंने पुलिस चौकी लडभड़ोल में अपनी बहू के लापता होने की शिकायत भी दर्ज करवा दी है।इस बारे में डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया कि पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और तलाश जारी है।

 

Comments