BREAKING NEWS:

बेटियों को सशक्त बनाना ही विकसित समाज की नींव : सीडीपीओ बालम राम वर्मा

Image
  जोगिंदर नगर, 09 जुलाई। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा 'बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ' अभियान के अंतर्गत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला द्राहल में छात्राओं के लिए एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने की। कार्यक्रम के दौरान आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक राहुल ठाकुर ने छात्राओं को करियर काउंसिलिंग के महत्व, विभिन्न रोजगार एवं उच्च शिक्षा के अवसरों तथा अपने लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। वहीं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रंजना ने व्यक्तिगत स्वच्छता (पर्सनल हाइजीन), संतुलित जीवनशैली और स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक सावधानियों की विस्तृत जानकारी दी। बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) बालम राम वर्मा ने छात्राओं को महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की विस्तार से जानकारी देते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, मदर टेरेसा योजना, विधवा पुनर्विवाह योजना, बेटी है अनमोल योजना, मुख्यमंत्री सुख-आश्रय योजना, महिला स्वयं रोजगार योजना सहित अन्य विभागीय योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया।...

ऊटपुर निवासी दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त


जोगिंद्रनगर,31 मई: उपमंडल के ऊटपुर (लडभड़ोल) से सबंध रखने वाले दलेर सिंह वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हो गए। बता दें कि दलेर सिंह ने (केंद्रीय सिविल लेखा सेवा) में बतौर वरिष्ठ लेखा अधिकारी (राजपत्रित प्रथम श्रेणी) वित्त मंत्रालय भारत सरकार में 36 वर्षों तक अपनी सेवाएं दी। रविवार को दिल्ली से पैतृक निवास स्थान ऊटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह का पारिवारिक सदस्यों व अन्य परिजनों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया।

सभी ने उनके उत्तम स्वास्थ्य और खुशहाल जीवन की कामना करते हुए ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की।

जोगिंद्रनगर: वरिष्ठ लेखाधिकारी के पद से सेवानिवृत्त होकर अपने पैतृक निवास स्थान उटपुर पहुंचने पर दलेर सिंह पारिवारिक सदस्यों के साथ।

Comments