BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

लडभड़ोल न्यूज की एंकर नविता कपूर गौतम । मिस शान ए हिमाचल शो के स्टेट कॉर्डिनेटर बनी।


 लडभड़ोल न्यूज की एंकर नविता कपूर गौतम ।
मिस शान ए हिमाचल शो के स्टेट कॉर्डिनेटर बनी।
विशाल इवेंट गुरु प्राइवेट लिमिटेड की और से आयोजित मिस मिसिज शान ए हिमाचल ब्यूटी पेजेंट के लिए कुल्लू की गौतम नविता कपूर को स्टेट इवेंट कॉर्डिनेटर और ग्रूमिंग एक्सपर्ट बनाया है

गौतम नविता कपूर ने विशाल इवेंट गुरु के फाउंडर विशाल शर्मा का धन्यवाद करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से हिमाचल की महिलाओं में इस फील्ड में रुचि बड़ी हे और महिलाओं ने आगे आकर इस ब्यूटी पेजेंट में पार्टिसिपेट किया है जो की काबिले तारीफ है, गौतम नविता कपूर ने कहा
में इस ब्यूटी पेजेंट में कॉर्डिनेटर बनकर उत्साहित हूं और अधिक से अधिक महिलाओं को इस तरह के मंच मिले इसके लिए प्रयास करूंगी,

 गौतम नविता कपूर ने कहा कि महिलाओं को आगे बडकर इस तरह के आयोजन में शामिल होना

 चाहिए और अपनी छुपी हुई प्रतिभा को सबके समक्ष लाना 
चाहिए और
करना
चाहिए।

लडभड़ोल न्यूज़ की टीम की तरफ से गौतम नविता कपूर को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।





 

Comments