BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

रक्षा बंधन शब्द में 'रक्षा' शब्द की जितनी महत्ता है, उतनी ही बंधन शब्द की भी है।


 रक्षा बंधन शब्द में 'रक्षा' शब्द की जितनी महत्ता है, उतनी ही बंधन शब्द की भी है। ये बंधन जितने जिम्मेदार हाथों बांधा जाएगा- उसकी महत्ता उतनी अधिक बढ़ जाती है।

इसी सोच के साथ हमारे पुलिस चौकी लडभड़ोल  bjp महिला मोर्चा की बहनों ने पुलिस  चौकी में जाकर समाज के सच्चे प्रहरी हमारी पुलिस बल के भाइयों को रक्षासूत्र बांधकर उनकी लंबी आयु हेतु प्रार्थना की और उनसे अपनी रक्षा का वचन लिया।

इसी भाव के साथ आप भी इस पवित्र पर्व को मनाएं, यही कामना है। इस संसार के समस्त भाई बहनों को इस पवित्र त्योहार की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Comments