BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

ठारा और चुल्ला में भारी बारिश के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने पहुंचे एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा


 मंगलवार को तहसील लडभड़ोल की ग्राम पंचायत बघैर-रकतल के गांव ठारा और ग्राम पंचायत तुलाह के गांव चुल्ला गांव में भारी बरसात के कारण हुए नुकसान का जायजा लेने एसडीएम जोगिंदर नगर कृष्ण कुमार शर्मा ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मौके पर पहुंच कर जायजा लिया!इस दौरान उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को सख्त दिशा निर्देश दिए हैं कि प्रभावितों की रिपोर्ट रिपोर्ट जल्द से जल्द उनके समक्ष पहुंचाऐ!आपको बता दें लडभड़ोल क्षेत्र में बीते दिनों हुई भारी बारिश के कारण ठारा और चुल्ला में 8 परिवारो के मकानों को भारी भूस्खलन होने की वजह से खतरा पैदा हो गया है।जहां प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित स्थानों में भी शिफ्ट कर दिया है।एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा की मौजूदगी में पीड़ितों को तिरपाल दिए गए हैं।इस बारे में जोगिन्दरनगर एसडीएम कृष्ण कुमार शर्मा ने कहा कि ठारा और चुल्ला में प्रभावित परिवारों से बात की गई है और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ मिलकर नुकसान का जायजा लिया गया है।उन्होंने कहा कि पीड़ितों को हरसंभव मदद करने का आश्वासन दिया गया हैं।इस दौरान उनके साथ लडभड़ोल नायब तहसीलदार अमरनाथ कौशल कार्यालय कानूनगो बुधी सिंह चांगरा फील्ड कानूनगो ओम प्रकाश ग्राम पंचायत तुलाह की प्रधान सविता कुमारी आदि मौजूद रहे।





 

Comments