BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभड़ोल टैक्सी यूनियन ने पुलिस चौकी लडभड़ोल में सौंपा ज्ञापन।

 


लडभड़ोल  टैक्सी यूनियन के प्रधान ज्योति प्रकाश  उप प्रधान शिवकुमार सचिव दीपक कुमार कोषाध्यक्ष राकेश कुमार ने रविवार को पुलिस चौकी लडभड़ोल में  सौंपा ज्ञापन ।

टैक्सी यूनियन के प्रधान ज्योति प्रकाश  ने कहा कि प्राइवेट वाहनों में यात्रियों को ढोया जा रहा है। जिस कारण उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है जबकि प्राइवेट वाहन वाले सरकार को लाखों रुपए का चूना लगा रहे हैं और वे कोई टैक्स नहीं दे रहे हैं। बढ़ती हुई महंगाई में टैक्सी परमिट गाड़ियों का टैक्स भी बढ़ चुका है।

यूनियन प्रधान ज्योति प्रकाश ने कहा कि पुलिस प्रशासन और सरकार ने कोई भी  संज्ञान नहीं लिया तो हम सड़कों पर उतरेंगे।

हमारी  प्रशासन से अपील रहेगी की। निजी वाहनों का टैक्सी की तरह संचालन करने वाले लोगो के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने की मांग की।





 

Comments