BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

8 अगस्त और 9 अगस्त को लडभड़ोल क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित

 


लडभड़ोल(मंडी)!विद्युत् उपमंडल लडभड़ोल के अन्तर्गत समस्त उपभोक्ता एवं आम जनता को सूचित किया जाता है की 33 केवी सब स्टेशन चलाहणु (लडभड़ोल) में पुराने उपकरणों/जीओ स्विच के बदलने का कार्य किया जा रहा है।जिसके चलते 8अगस्त और 9 अगस्त को सुबह 09:00 बजे से सांय 06:00 बजे तक 33 केवी सब स्टेशन चलाहणु (लडभड़ोल) से निकलने वाले सभी 11केवी फीडर,खद्दर,भगेहड, पंडोल,लडभड़ोल,सिमस के अन्तर्गत आने वाले सभी गांवों में उपरोक्त दिनाँक व समय के दौरान विद्युत आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।विद्युत उपमण्डल लडभड़ोल के सहायक अभियन्ता ई० राम लाल नायक ने इस अवधि के दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।

 

Comments