BREAKING NEWS:

देशराज ( बाबा) एसएमसी प्रधान बने!

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा): राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल) पंजालग में स्कूल प्रबंधन समिति (SMC) के चुनावों का सफल आयोजन किया गया। इस चुनाव में देशराज (बाबा) को सर्वसम्मति से समिति का नया प्रधान चुना गया है। उनके चयन पर पूरे स्कूल स्टाफ और ग्रामीणों ने खुशी जाहिर की है। ​इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेंद्र सिंह ने नवनियुक्त प्रधान देशराज बाबा को बधाई व शुभकामनाएं दीं। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन और स्टाफ के अन्य सदस्य भी मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से शामिल हैं: ​विजय कुमार (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​शमशेर सिंह (प्रवक्ता/लेक्चरर) ​संजय राणा (डीपीई - शारीरिक शिक्षा शिक्षक) ​नोट: सर्वसम्मति से हुआ यह चुनाव यह दर्शाता है कि स्कूल के विकास और बच्चों के भविष्य को लेकर पूरे क्षेत्र और स्कूल प्रशासन में आपसी तालमेल और एकजुटता है।

लडभङोल रेन शैल्टर की छत से टिप टिप बरसा पानी, मुरम्मत की है दरकार!


बरसात का मौसम शुरू हो गया है। शुक्रवार दोपहर को लडभड़ोल क्षेत्र में भारी बारिश हुई है। लडभड़ोल बाजार में बारिश से बचने के लिए लोगों की सुविधा के लिए लगभग 35 साल पहले रेन शैल्टर तो बनाया गया है लेकिन अब इसकी हालत इतनी खस्ता है की इसकी टीन की छत से जगह-जगह से पानी टपकता है। लोगों की हालत तो तब ज्यादा खराब हो रही है जब बारिश से बचने के लिए लोग रेन शेल्टर में जा रहे है और वहां भी उन्हें भीगना पड़ रहा है। शुक्रवार दोपहर हुए भारी बारिश होने पर इसकी छत जगह जगह से लीक हो रही थी। रेन शेल्टर में लोगों को छाता लेकर बारिश से अपना बचाव करते हुए देखा गया। इस दौरान भारी बारिश में लोग छत से टपकते पानी से बार-बार बचते हुए इधर-उधर घूमते रहे। लोगों को कहना की बरसात के दिनों में इस वर्षा शालिका में अपना बचाव करते है लेकिन जगह-जगह से छत में लीकेज होने के कारण यह विभाग की व्यवस्था की पोल खोल रही है। बारिश से बचने के लिए रेन शेल्टर मे आए लोगों  ने कहा कि अभी तो बरसात शुरू ही हुई है, विभाग को चाहिए की समय रहते इस रेन शेल्टर की सुध ली जाए ताकि लोग आराम से इस वर्षा शालिका में बारिश से अपना बचाव कर  सके।इस बारेे में लोक निर्माण विभाग लडभड़ोल के सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि लडभड़ोल बाजार में स्थित इस वर्षा शालिका की खराब चादरों का एस्टीमेट बनाया जा रहा है एक डेढ़ महीने भीतर इसको ठीक कर दिया जाएगा ताकि लोगों को परेशानी न हो। हमारा प्रशासन से अनुरोध है कि बरसात को ध्यान में रखते हुए इस कार्य को जल्द से जल्द पूरा करवाया जाए। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM


"STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM


Comments