BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में हुआ नई एसएमसी कमेटी का गठन! श्रीमती रेनू बनी प्रधान!

Image
लडभड़ोल ( मिन्टु शर्मा) आज राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नई एसएमसी कमेटी का गठन किया गया जिसमें अभिभावकों और समस्त विद्यालय स्टाफ ने भाग लिया। श्रीमती रेनू को सर्वसम्मति से नई एसएमसी कमेटी का प्रधान चुना गया।इसके अतिरिक्त श्रीमती शिल्पादेवी, श्रीमती लता देवी, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती तारादेवी , श्रीमती ममता को नई कमेटी का मेंबर चुना गया।प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद कटोच जी ने नव निर्वाचित एसएमसी कमेटी की प्रधान श्रीमती रेनू देवी को बधाई दी और साथ ही पूर्व एसएमसी कमेटी प्रधान श्रीमती बबली देवी को पिछले 3 वर्षों के दौरान अपना भरपूर सहयोग देने के लिए धन्यवाद दिया। 

जोगिन्दर नगर क्षेत्र में आपदा जोखिम न्यूनीकरण को तीन दिवसीय आपदा प्रशिक्षण कार्यशाला शुरू जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी के सौजन्य से ग्राम पंचायत द्रुब्बल में शुरू हुई कार्यशाला तीन दिनों में पांच ग्राम पंचायतों के 60 स्वयं सेवकों को आपदा जोखिम बारे किया जाएगा प्रशिक्षित


जोगिन्दर नगर, 21 मार्च: 
आपदा जोखिम न्यूनीकरण व आपदा जोखिम से निपटने के लिए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) मंडी के सौजन्य से जोगिन्दर नगर उपमंडल की ग्राम पंचायत द्रुब्बल में तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उपमंडल की ग्राम पंचायत द्रुब्बल, लांगणा, धार, खडिहार तथा गोलवां से आपदा प्रबंधन के लिए टास्क फोर्स (यूथ वालंटियर) के लगभग 60 स्वयंसेवकों को आपदा से निपटने के लिए प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

इस बात की पुष्टि करते हुए जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण मंडी से प्रशिक्षक एवं जिला सर्व समन्वयक अमर जीत सिंह ने बताया कि इस तीन दिवसीय कार्यशाला में स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन, भूकंप, भूस्खलन व अन्य आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम करने और घटना स्थल पर फंसे लोगों के जीवन को सुरक्षित बचाने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि कार्यशाला के पहले दिन आपदा से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। जिसमें भूस्खलन, सुरक्षित भवनों का निर्माण, भूकंप के दौरान जान माल का खतरा कम करना,  सहित सडक़ सुरक्षा के बारे में भी उपस्थित लोगों को दी गई जानकारी शामिल है। इसके साथ-साथ कैच दा रेन यानि कि बारिश के पानी को एकत्रित करने तथा इसके बेहतर उपयोग बारे भी लोगों को विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।
अमर जीत सिंह ने बताया कि इस कार्यशाला में उपस्थित लोगों को भूस्खलन, बाढ़, स्नेक बाइट, सीपीआर, आगजनी की घटनाएं तथा सडक़ दुर्घटना में स्वयंसेवक किस प्रकार अपनी प्रतिक्रियाएं सुनिश्चित कर सकते हैं इत्यादि विषयों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही नशे की सामाजिक बुराई के प्रतिभ्भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह तीन दिवसीय कार्यशाला 22 मार्च को संपन्न होगी।



Comments