BREAKING NEWS:

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में मनाया गया नशा मुक्त भारत अभियान!

Image
 आज  राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट में नशा मुक्त भारत अभियान मनाया गया जिसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भराड़पट तथा राजकीय  प्राथमिक विद्यालय भराड़पट ने संयुक्त रूप से भाग लिया। 15 अगस्त 2020 को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय ने नशा मुक्त भारत अभियान की शुरुआत की थी जिसका उद्देश्य देश और समाज को नशे के दुष्प्रभाव और रोकथाम के प्रति जागरूक करना है। आज सामाजिक कल्याण विभाग के द्वारा विद्यालय प्रांगण में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत विद्यार्थियों ने नारा लेखन तथा भाषण प्रतियोगिता इत्यादि में भाग लिया। संपूर्ण कार्यक्रम प्रधानाचार्य श्री राजेश चंद्र कटोच जी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। प्रतिभागी विद्यार्थियों को रिफ्रेशमेंट दी गई और बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। नशा एक ऐसा जहर है जो न केवल व्यक्ति बल्कि समाज और देश को भी खोखला कर रहा है। हर भारतीय का यही हो सपना, नशा मुक्त हो भारत अपना!

दुखद समाचार :- जोगिंदर नगर के गलू पंचायत के अंतर्गत गांव पट के 34 वर्षीय व्यक्ति ने जमीन विवाद से तनाव ग्रस्त होकर खुद को मारी गोली!


जोगिंदर नगर :-  उपमंडल के गलू पंचायत के अंतर्गत पट गांव के एक 34 वर्षीय व्यक्ति ने जमीनी विवाद से  तनावग्रस्त होकर खुद को गोली मार ली।
गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को किया गया टांडा हॉस्पिटल रैफर!


इस हादसे के कारण गंभीर रुप से घायल और बेहोश इस व्यक्ति को जोगिंदर नगर हॉस्पिटल में ले गया गया। गोली के छर्रे सिर में घुसे होने के कारण उसे राजेंद्र प्रसाद मेडिकल हॉस्पिटल टांडा रैफर कर दिया गया।

रविवार की शाम को 4:00 बजे इस व्यक्ति ने अपने आप को घर के अंदर कमरे में खुद को गोली मार ली। गोली चलने की आवाज सुनकर परिजन कमरे के भीतर पहुंचे तो यह व्यक्ति घायल पड़ा था। इस व्यक्ति का नाम राकेश पुत्र धनीराम है। गोली के छर्रे घायल के सिर में लगे हैं। पुलिस ने घटनास्थल से बंदूक कब्ज में ले कर जांच शुरू कर दी है
तनाव ग्रस्त होकर उठाया यह कदम!

सूत्रों के अनुसार गांव के 2 परिवारों में जमीनी विवाद चल रहा था। मामले की जांच के लिए 2 दिन से राजस्व विभाग के कर्मचारी और पुलिस पूछताछ के लिए पहुंच रही थी जिसके कारण तनावग्रस्त होकर राकेश ने यह कदम उठा लिया।


LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।

महत्वपूर्ण  तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments