BREAKING NEWS:

भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल के निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण करके ये साबित किया है कि सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है। इस बार कृतिका, अक्षित, आरुषि, और  दक्षिल ने ये परीक्षा उत्तीर्ण कर जहां अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है वहीं अपने अध्यापकों का भी मान बढ़ाया है। भारती ज्ञान पीठ के छात्र पिछले ग्यारह सालों से लगातार इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर रहे है। आज भारती ज्ञान पीठ के छात्र न से केवल सैनिक स्कूल में पढ़ रहे हैं बल्कि जवाहर नवोदय विद्यालय में भी इस स्कूल के दर्जनों बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा है कि ये अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि ये बच्चे आज सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को निशुल्क कोचिंग देता है।

सनसनीखेज! प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर हुए कोरोना संक्रमित!


हिमाचल प्रदेश के जल शक्ति मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर कोरोना पॉज़िटिव हो गए हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी देते हुए अपने फेसबुक पेज में दी है। जल शक्ति मंत्री के अनुसार," कोरोना के शुरुआती लक्षण दिखने पर मैंने टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि मेरी तबीयत ठीक है। मेरा विनम्र आग्रह है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, कृपया स्वयं को आइसोलेट कर अपनी जांच करवाएं। मुझे विश्वास है कि आप के आशीर्वाद से मैं शीघ्र पूरी तरह स्वस्थ हो जाऊंगा"। बहरहाल मंत्री महेंद्र सिंह ठाकुर के  संक्रमित होने की खबर  से हड़कंप मच गया है। हम आपके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हैं। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
 महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments