BREAKING NEWS:

लड़भड़ोल महाविद्यालय में पीटीए कार्यकारिणी का गठन, शशि देवी बनीं प्रधान

Image
लड़भड़ोल। राजकीय महाविद्यालय लड़भड़ोल में कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर की अध्यक्षता में आम सभा का आयोजन कर सर्वसम्मति से नई पीटीए कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें शशि देवी को प्रधान और रीता देवी को उप-प्रधान चुना गया। इसके अलावा संजीव कुमार को सचिव, सीता देवी को उप-सचिव, पूनम देवी को कोषाध्यक्ष तथा दीपा देवी तथा सुमेर सिंह को सदस्य मनोनीत किया गया। कार्यवाहक प्राचार्य डॉ. मुनीष ठाकुर ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कॉलेज के विकास में मिलकर कार्य करने का आह्वान किया, वहीं नई प्रधान शशि देवी ने हर संभव सहयोग का भरोसा दिया।  

हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के अंतर्गत 3 मई को कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट हुआ।


 हिमाचल प्रदेश स्वर्ण जयंती विद्यार्थी अनुशिक्षण योजना के अंतर्गत 3 मई को कक्षा नौवीं और दसवीं के विद्यार्थियों का ऑनलाइन सिलेक्शन टेस्ट हुआ। जिसमे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला पंडोल जिला मंडी के कक्षा नवमी ओर दसवीं के 20 विद्यार्थियों ने भाग लिया।जिसमे कक्षा नवमी के चार विद्यार्थी रमा चंदेल,नँसी,गौरव ओर उज्वल का चयन हुआ है!इस योजना के अंतर्गत चयनित विद्यार्थियों को स्टेम और मैथ्स ओर विज्ञान की फ्री कोचिंग दी जाएगीlस्कूल प्रधानाचार्य शम्भू राम ठाकुर ने चयनित विद्यार्थियों को बधाई दी और भविष्य मै मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की सलाह दी l

Comments