BREAKING NEWS:

भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा।

Image
लडभड़ोल (मिन्टु शर्मा)तहसील क्षेत्र लड़ भड़ोल के निजी स्कूल भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के चार छात्रों ने उत्तीर्ण की सैनिक स्कूल की प्रवेश परीक्षा। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भारती ज्ञान पीठ सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्रों ने ये परीक्षा उत्तीर्ण करके ये साबित किया है कि सही दिशा में की गई मेहनत हमेशा रंग लाती है। इस बार कृतिका, अक्षित, आरुषि, और  दक्षिल ने ये परीक्षा उत्तीर्ण कर जहां अपने अभिभावकों का नाम रोशन किया है वहीं अपने अध्यापकों का भी मान बढ़ाया है। भारती ज्ञान पीठ के छात्र पिछले ग्यारह सालों से लगातार इन परीक्षाओं को उत्तीर्ण कर रहे है। आज भारती ज्ञान पीठ के छात्र न से केवल सैनिक स्कूल में पढ़ रहे हैं बल्कि जवाहर नवोदय विद्यालय में भी इस स्कूल के दर्जनों बच्चे पढ़ रहे हैं। स्कूल प्रधानाचार्या मोनिका शर्मा ने सभी उत्तीर्ण बच्चों को व उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा है कि ये अभिभावकों के विश्वास और शिक्षकों की मेहनत का ही नतीजा है कि ये बच्चे आज सफल हुए हैं। उन्होंने बताया कि स्कूल इन प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए बच्चों को निशुल्क कोचिंग देता है।

रात को हुई भारी बारिश के कारण लडभङोल के तीन सड़क मार्गों पर यातायात रहा बाधित!


लडभड़ोल में गत रात्रि हुई बारिश से 3 सडकें बंद रही जिनमें पहली चौबीन-बनांदर सडक सैंठी के पास ल्हासा गिरने से करीब 1 घंटे बाधित रही और दूसरी सियुण- भरापटट सडक करीब 1 घंटे बंद रही। वहीं बैजनाथ-सांडापतन मार्ग में जमथला के पास ल्हासा गिरने 2 घंटे बंद रहा। बीती रात हुई लडभड़ोल क्षेत्र में बारिश से 3 सडक मार्ग बंद रहा। दो पहिया वाहनों को छोड़कर अन्य बड़े वाहनों की आवाजाही बंद रही | जिसके कारण कर्मचारियों , राहगीरों व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में  जेसीबी मशीन द्वारा इन सभी मार्ग को बहाल कर दिया गया।इस बारेे में लोक निर्माण  विभाग लडभड़ोल सहायक अभियंता राहुल ठाकुर ने बताया कि  मौके पे जेसीबी मशीन को भेजा गया था और करीब 10 बजे सुबह इन  सभी मार्गों को भी बहाल कर दिया गया था।


STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM

LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।



महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments