BREAKING NEWS:

जोगिन्दरनगर में प्राकृतिक आपदा की घटना में महिला की मृत्यु !

Image
दिनांक 24 जुलाई, 2026 को जोगिन्दरनगर क्षेत्र में एक दुःखद प्राकृतिक घटना में सामेश्वरी शर्मा (49 वर्ष), निवासी सुल्तानपुर, जिला कुल्लू की मृत्यु हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार वह अपने परिवार के साथ माता सिमसा देवी मंदिर जा रही थीं। बाहमणू नाला के समीप वाहन रोकने के बाद वह पानी लेने के लिए नीचे गईं, तभी पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने के कारण उनके सिर पर गंभीर चोट लगी। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल जोगिन्दरनगर पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जोगिन्दरनगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूर्ण कर पार्थिव शरीर परिजनों को सौंप दिया गया है। प्रथम दृष्टया यह घटना प्राकृतिक आपदा के कारण होना पाई गई है तथा मामले में धारा 194 बीएनएसएस के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जा रही है।

ऊटपुर पंचायत का पुनर्गठन ना करने पर ग्रामीणों में रोष!


जोगिंद्रनगर उपमंडल की दूरदराज ग्राम पंचायत ऊटपुर का पुनर्गठन न कर भ्रां को अलग पंचायत का दर्जा नहीं मिलने से ग्रामीणों में रोष है। पंचायत ने सरकार की कार्यप्रणाली पर उठाया है। लोग सरकार की कार्यप्रणाली से खफा हैं। ऊटपुर पंचायत के लोगों का आरोप है कि सरकार पंचायतों के पुनर्गठन में निर्धारित बिंदुओं का पालन नहीं करते हुए अपनों को लाभ पहुंचा रही है। पंचायत निवासी संजीव कुमार , वीर सिंह , संसार चंद , अशोक कुमार , रणवीर , धर्म सिंह , कृष्ण चंद , अमर सिंह , मेहताव सिंह ने कहा कि ऊटपुर पंचायत की आबादी 4500 से अधिक है। इसमें 15 छोटे बड़े गांव हैं। इनमें तैण , घटोड़ , कुटला , सांढा , माकन , छोटी माकन , भ्रां और ऊटपुर इत्यादि शामिल हैं । इनमें एक हजार से अधिक परिवार रहते हैं । दूर दराज की पिछड़ी ग्राम पंचायत होने के बावजूद इस पंचायत की दो पंचायतें बनाना सरकार ने जरूरी नहीं समझा । उपमंडल मुख्यालय से महज 4 किमी की दूरी पर स्थित 3850 आबादी वाली दारट बगला पंचायत की जलपेहड़ पंचायत बना दिया है । पंचायत के लोगों का कहना है कि इस बारे पंचायत से कई प्रस्ताव भेजे गए हैं , लेकिन उन पर अमल नहीं हुआ है। लिहाजा ऊटपुर पंचायत के पुनर्गठन ना होने से स्थानीय लोगों में रोष है। धन्यवाद! LADBHAROLNEWS.COM
STAY AWAY FROM INFECTION, STAY HEALTHY"  BY:- LADBHAROLNEWS.COM
LADBHAROLNEWS.COM में अपनी खबरें प्रकाशित करवाने के लिए RAJESH KUMAR (MINTU SHARMA), MOBILE  NUMBER :- 98177- 42111 पर संपर्क करें।
 महत्वपूर्ण तथा दिलचस्प खबरों और जानकारियों के लिए पढ़ते रहे LADBHAROLNEWS.COM

महत्वपूर्ण नोट:- इस वेबसाइट पर  दिखाई जाने वाले समाचारों का उद्देश्य सिर्फ और सिर्फ जानकारी का आदान प्रदान करना है। हमारा उद्देश्य किसी की भी भावनाओं को आहत करना नहीं है। कृपया इस वेबसाइट पर डाली जाने वाली खबरों को जानकारी प्राप्त करने के उद्देश्य से पढ़ा जाए। धन्यवाद।                आपका अपना चैनल LADBHAROLNEWS.COM

Comments